Monday, June 23, 2025
Homeविविध विषयअन्यघुटनों की सर्जरी से पहले महेंद्र सिंह धोनी पढ़ते दिखे भगवद् गीता: ऑपरेशन सफल...

घुटनों की सर्जरी से पहले महेंद्र सिंह धोनी पढ़ते दिखे भगवद् गीता: ऑपरेशन सफल हुआ, जल्द मिलेगी छुट्टी

आईपीएल 2023 के अपने पहले मुकाबले में ही चोटिल हो जाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी दर्द में रहे। कई मैचों में उन्हें विकेट के पीछे लंगड़ाते देखा गया। यहाँ तक की फाइनल मुकाबले में भी धोनी घुटनों पर पट्टी बाँधे नजर आए। फाइनल मैच जीतने के फौरन बाद उन्होंने सर्जरी करवाई। उससे पहले उनके हाथ में भगवद् गीता को देखा गया।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घुटनों की सर्जरी सफल रही है। गुरुवार (01 जून 2023) को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई। सर्जरी से पहले धोनी को कार में भगवत गीता पढ़ते देखा गया था। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी बुधवार (31 मई) को अस्पताल पहुँच गए थे। बताया जा रहा है कि 1-2 दिन में उन्हें छु्ट्टी भी मिल जाएगी।

आईपीएल 2023 के अपने पहले मुकाबले में ही चोटिल हो जाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के लिए पूरा सीजन कष्टदायक रहा। कई मैचों में उन्हें विकेट के पीछे लंगड़ाते देखा गया। यहाँ तक की फाइनल मुकाबले में भी धोनी घुटनों पर पट्टी बाँधे नजर आए। फाइनल मुकाबला जीतने के फौरन बाद एमएस ने अपने घुटनों की सर्जरी का फैसला लिया।

धोनी बुधवार (31 मई) शाम को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए थे। धोनी की पत्नी साक्षी भी उनके साथ मौजूद रहीं। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि घुटने के ऑपरेशन से पहले एमएस धोनी भगवत गीता पढ़ रहे थे। उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल है। फोटो में कार में बैठे धोनी हाथ में भगवत गीता लिए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनकी यह तस्वीर ऑपरेशन से पहले की है।

धोनी के घुटने का ऑपरेशन मुंबई के मशहूर ऑर्थोपेडिक डॉक्टर दिनशॉ पार्दीवाला ने किया है। दिनशॉ पार्दीवाला ने ही क्रिकेटर ऋषभ पंत का ऑपरेशन किया था। पार्दीवाला बीसीसीआई मेडिकल पैनल का भी हिस्सा हैं। सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने दावा किया है कि ऑपरेशन के बाद उनकी बात एमएस धोनी से हुई है। उन्होंने कहा है कि धोनी के घुटनों की सर्जरी सफल रही है और उनकी हालत में तेजी के साथ सुधार हो रहा है।

टाटा आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला जीतने के बाद धोनी ने अपने प्रशंसकों के लिए आईपीएल का एक सीजन और खेलने की उम्मीद जताई थी। अब उनके पास फिट होने के लिए पर्याप्त समय होगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अमेरिका-इजरायल ही नहीं और भी देशों की है ईरान में सत्ता-परिवर्तन की चाहत: जानिए – सुप्रीम लीडर खामेनेई की जगह लेने को कौन से...

ईरान में खामेनेई के खिलाफ विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। अमेरिका वहाँ अब मनमुताबिक सरकार बनाना चाहता है।

लाउडस्पीकर-माइक लगाओ या नहीं लगाओ, अनुमति लिए बिना घर को नहीं बना सकते ‘प्रार्थना स्थल’: पादरी की याचिका HC ने की खारिज, जानिए क्यों...

कई मामले ऐसे भी रहें हैं, जिसमें प्रार्थना सभा की आड़ में हिंदुओं को आमंत्रित किया जाता है और फिर उनका धर्म परिवर्तन करा दिया जाता है।
- विज्ञापन -