Homeविविध विषयअन्य'आर्यन का बच्चा, रोमानिया में कार ड्राइविंग के दौरान सेक्स': जानिए शाहरुख खान ने...

‘आर्यन का बच्चा, रोमानिया में कार ड्राइविंग के दौरान सेक्स’: जानिए शाहरुख खान ने बेटे को लेकर चल रही अफवाहों पर क्या कहा था

अब आर्यन खान 23 वर्ष के हैं जबकि अबराम 8 साल के हैं। समय के साथ दोनों से जुड़ी अफवाहों पर विराम लग गया था। लेकिन आर्यन की गिरफ्तारी ने शाहरुख खान के जीवन से जुड़ी हर अफवाह और हर कॉन्ट्रोवर्सी को फिर प्रासंगिक कर दिया है।

मुंबई के क्रूज ड्रग केस में सोमवार (अक्टूबर 11, 2021) को भी आर्यन खान की जमानत टाल दी गई। अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी, तब तक आर्यन को आर्थर जेल में रहना होगा। अभी वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। इस बीच उन्हें लेकर मीडिया में तरह-तरह की बातें चल रही हैं। कुछ पुरानी अफवाहों को भी कुरेदा जा रहा है। आइए जानें कि आर्यन से जुड़ी एक ऐसी ही अफवाह पर शाहरुख ने क्या रिएक्शन दिया था। 

साल 2013 में शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम का सरोगेसी के माध्यम से जन्म हुआ था। इसके बाद मीडिया में बात फैली कि ये बच्चा शाहरुख खान का नहीं उनके बेटे आर्यन खान का है। शाहरुख के फैन्स इस बात को मानने को ही तैयार नहीं थे कि आर्यन और सुहाना के बाद अब शाहरुख तीसरे बच्चे की सोच सकते हैं। नतीजन अफवाहों ने जोर पकड़ लिया और बातें चलती रहीं।

वीडियो में 7 मिनट 9 सेकेंड के स्लॉट पर शाहरुख ने अबराम और आर्यन पर बात की है।

मगर, साल 2017 में शाहरुख खान ने इस विषय पर जमकर बोला। उन्होंने टेड टॉक में कहा, “चार साल पहले, मैंने और मेरी पत्नी गौरी ने तीसरा बच्चा करने का फैसला किया। उस समय कुछ जगह यह कहा गया कि अबराम मेरा नहीं बल्कि आर्यन का बेटा है जो उस समय सिर्फ 15 साल का था। जिस किसी ने भी यह अफवाह फैलाई उसने एक फेक वीड‍ियो दी जिसमें दावा किया गया कि आर्यन ने रोमानिया में कार ड्राइविंग के दौरान लड़की के साथ ये सब किया था।”

शाहरुख खान ने आगे बताया कि आर्यन को लेकर इस अफवाह से उनके घरवाले बहुत परेशान हो गए थे। आर्यन भी उस वक्त इन खबरों से हिल गया था। शाहरुख कहते हैं- “अब मेरा बेटा आर्यन 19 साल का है और आज भी अगर कोई उसे हेलो बोलता है, तो वह तुरंत पलटकर कहता ह- भाई मेरे पास तो यूरोप का ड्राइव‍िंग लाइसेंस भी नहीं है।”

बता दें कि अब आर्यन खान 23 वर्ष के हैं जबकि अबराम 8 साल के हैं। समय के साथ दोनों से जुड़ी अफवाहों पर विराम लग गया था। लेकिन आर्यन की गिरफ्तारी ने शाहरुख खान के जीवन से जुड़ी हर अफवाह और हर कॉन्ट्रोवर्सी को फिर प्रासंगिक कर दिया है। बताया जा रहा है कि कैसे आर्यन को लेकर पहले भी शाहरुख खान की इमेज धूमिर करने की कोशिश हुई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

Antifa के आतंक पर BBC का पर्दा: हमलावरों को बताया ‘प्रदर्शनकारी’, अमेरिकी कोर्ट ने ICE सेंटर पर हमले और पुलिसकर्मी को गोली मारने को...

अमेरिका के टेक्सास ICE सेंटर हमले और पुलिस अधिकारी पर गोलीबारी में दोषी 8 Antifa सदस्यों को BBC ने अपनी रिपोर्ट में बताया प्रदर्शनकारी।

बऊबाजार ब्लास्ट के ‘मास्टरमाइंड’ की रिहाई पर SC की रोक, कोलकाता में ‘हिंदुओं को मारना’ चाहता था राशिद खान: पढ़ें- कैसे ममता सरकार ने...

बऊबाजार विस्फोट के दोषी राशिद खान की रिहाई फिलहाल रुकी, सुप्रीम कोर्ट अब दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश की समीक्षा करेगा।
- विज्ञापन -