Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षापुलवामा में CRPF के बंकर पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, 1 जवान घायल

पुलवामा में CRPF के बंकर पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, 1 जवान घायल

घटना की जानकारी होते ही सुरक्षाबलों ने उस क्षेत्र की छानबीन करनी शुरू कर दी हैं। आतंकियों के मौक़े से फरार होने पर सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान भी शुरु किया जा चुका है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा सुरक्षा बलों के एक बंकर पर ग्रेनेड फेंक कर निशाना बनाया गया। इस हमले में एक जवान के घायल होने की खबर है। यह हमला पुलवामा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के बाहर सुरक्षाबलों के बने बंकर पर हुआ।

मीडिया खबरों के अनुसार इस हमले घायल हुए सीआरपीएफ जवान को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जवान का नाम सूरजचंद है। वह 182 बटालियन में तैनात थे। इस घटना की जानकारी होते ही सुरक्षाबलों ने उस क्षेत्र की छानबीन करनी शुरू कर दी हैं। आतंकियों के मौक़े से फरार होने पर सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान भी शुरु किया जा चुका है।

पुलवामा के एसएसपी चंदन कोहली ने बताया है कि इस हमले में एक जवान घायल हुआ है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में बनिहाल से आज (मार्च 30, 2019) को एक कार ब्लास्ट की खबर आई थी। वो भी वहाँ जहाँ से सुरक्षाबलों का काफिला गुज़र रहा था। बहुत से मीडिया खबरों ने इसे सिलिंडर फटने के कारण हुई दुर्घटना करार दिया।

लेकिन कार के ड्राइवर के फरार होने के कारण इस मामले पर भी संदेह बराबर बना हुआ। बाद में पता चला कि कार में गैस सिलिंडर होने की पुष्टि नहीं हुई है। जिसके कारण इसे भी आतंकियों की ही एक चाल कहा जा सकता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।
- विज्ञापन -