Wednesday, May 1, 2024
Homeदेश-समाजहिन्दू लड़की को ले जाकर करवाने लगा धर्मान्तरण, साजिद गिरफ्तार: आगरा में नाबालिग दलित...

हिन्दू लड़की को ले जाकर करवाने लगा धर्मान्तरण, साजिद गिरफ्तार: आगरा में नाबालिग दलित लड़की को बीवी बताने वाला साहिल हिरासत में

दुर्गा वाहिनी की एक पदाधिकारी ने बताया कि साहिल पिछले 4 माह से लड़की को अपने साथ रखे हुए था। वह हर 15 दिनों में अपना जगह बदल रहा था। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस से सम्पर्क साधा है। लड़की के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

उत्तर प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों से लव जिहाद के मामले सामने आए हैं। पहला मामला फ़िरोज़ाबाद का है, जहाँ साजिद कुरैशी पर एक तलाकशुदा महिला के धर्मान्तरण की साजिश का आरोप है। पुलिस ने साजिद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वहीं, दूसरा मामला आगरा का है। यहाँ पंजाब की एक नाबालिग किशोरी को साहिल नाम के युवक के साथ पकड़ा गया है। दोनों को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

पहला मामला फ़िरोज़ाबाद के थाना क्षेत्र सिरसागंज का है। यहाँ एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 5 साल पहले हुई थी, लेकिन लगभग एक साल पहले किसी कारण से तलाक हो गया था। तलाक के बाद उसकी बेटी मायके में रह रही थी। 23 सितंबर 2023 को उसकी बेटी सिरसागंज के रहने वाले साजिद कुरैशी के साथ चली गई। कुछ दिनों बाद साजिद ने कॉल करके बेटी के साथ निकाह करने की जानकारी दी।

शिकायत में पीड़िता ने आगे बताया है कि साजिद कुरैशी ने फोन पर उसकी बेटी का धर्म परिवर्तन कराने की भी बात कही। इसी के साथ उसने महिला और उसके परिवार को हर हाल में निकाह में शामिल होने का दबाव बनाया था। ऐसा न करने पर साजिद ने अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसने झूठे केस में फँसाने और जान से मारने की बात कही। पीड़ित माँ ने साजिद कुरैशी पर खुद को बदनाम करने का भी आरोप लगाया।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद साजिद कुरैशी पर IPC की धारा 507 के साथ-साथ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3/5(1) के तहत FIR दर्ज कर लिया है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। आरोपित साजिद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पंजाब की नाबालिग आगरा में बरामद

लव जिहाद का एक अन्य मामला आगरा से सामने आया है। यहाँ के थाना क्षेत्र एत्माद्दौला में बजरंग दल के सदस्यों ने साहिल नाम के मुस्लिम युवक पर एक नाबालिग किशोरी को साथ रखने का आरोप लगाया। किशोरी दलित समुदाय से थी। हिन्दू संगठनों के सदस्य साहिल के घर पहुँचे तो उसने नाबालिग को अपनी बीवी और दिल्ली की रहने वाली बताया।

वहीं, दुर्गा वाहिनी की महिला सदस्यों को पीड़िता ने खुद के पंजाब की निवासी होने और वहाँ पर गुमशुदगी का केस दर्ज होने की जानकारी दी। अपनी पोल खुलते देखकर साहिल भागने लगा, जिसे बजरंग दल वालों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। साहिल और लड़की को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके साथ ही हिंदू संगठनों ने साहिल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है, जिसकी कॉपी ऑपइंडिया के पास मौजूद है।

दुर्गा वाहिनी की एक पदाधिकारी ने बताया कि साहिल पिछले 4 माह से लड़की को अपने साथ रखे हुए था। वह हर 15 दिनों में अपना जगह बदल रहा था। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस से सम्पर्क साधा है। लड़की के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मिडिल क्लास का चेहरा BJP में! विकास के महायज्ञ में शामिल होने आईं ‘मोनिशा’ तो लोगों को याद आई नसीरुद्दीन शाह की बीवी, बोलीं...

रुपाली गांगुली ने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताए रास्ते पर चलेंगी और देशसेवा में आगे बढ़ेंगी, 'विकास के महायज्ञ' में हिस्सा लेंगी।

कोलंबिया यूनिवर्सिटी से खींचकर बाहर निकाले गए फिलीस्तीन समर्थक, 100 से ज्यादा गिरफ्तार: कब्जा करके कर रहे थे तोड़फोड़, लगा रहे थे आजादी के...

कोलंबिया यूनिवर्सिटी में फिलीस्तीन समर्थकों ने एक हॉल पर कब्जा कर लिया था। प्रशासन के कहने पर पुलिस वहाँ घुसी और पूरे परिसर को खाली कराया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -