Homeदेश-समाजइंजेक्शन, कुल्हाड़ी और तमंचा लेकर गौतस्करी करने वाले जीशान, कासिम, सद्दाम हुए गिरफ्तार: UP...

इंजेक्शन, कुल्हाड़ी और तमंचा लेकर गौतस्करी करने वाले जीशान, कासिम, सद्दाम हुए गिरफ्तार: UP पुलिस से मुठभेड़ के बाद लंगड़ाते पहुँचे अस्पताल, Video

गौ तस्कर जीशान, सद्दाम और कासिम की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि इन पर पहले से कई मुकदमे हैं। पुलिस ने इनके पास से बेहोश करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला इंजेक्श, कुल्हाड़ी, तमंचे, चाकू, रस्सी के साथ एक गाय भी बरामद की है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

UP के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में गौ तस्करों की पुलिस से मुठभेड़ (Encounter) हुई है। इस मुठभेड़ में जीशान, सद्दाम और कासिम नाम के 3 गौ तस्कर घायल हुए हैं। बाद में इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस का एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है। घटना 11 – 12 मई 2022 (बुधवार) रात की है। सभी गौ तस्कर पुराने अपराधी बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आई है जिसमें घायल गौतस्करों को लंगड़ाते और कहारते हुए देखा जा सकता है।

गाजियाबाद पुलिस के SP सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया, “थाना विजयनगर की जल निगम पुलिस चौकी पर चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान पुलिस को सिल्वर कलर की स्कार्पिओ में एक गाय के बँधे होने की सूचना मिली। साथ ही स्कार्पिओ में गौ तस्करों की भी मौजूदगी का पता चला। पुलिस ने तस्करों का पीछा किया। इस दौरान अनियंत्रित हो कर तस्करों का वाहन एक पेड़ से टकरा गया। पुलिस ने उन सभी को घेर कर आत्मसमर्पण कर को कहा।”

SP सिटी ने आगे बताया, “पुलिस द्वारा सरेंडर के प्रस्ताव को ठुकरा कर तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस का एक कॉन्स्टेबल घायल हो गया। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई जो तीनों गौ तस्करों को लगी। गौ तस्कर जीशान मेरठ के फलावदा का रहने वाला है। जबकि बाकी 2 अन्य सद्दाम और कासिम गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन सभी पर गौ हत्या के 7 – 8 मुकदमे हैं। इनके पास से बेहोश करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला इंजेक्श, कुल्हाड़ी, तमंचे, चाकू, रस्सी के साथ एक गाय भी बरामद हुई है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

मुठभेड़ के बाद घायल आरोपित (चित्र साभार – गाजियाबाद पुलिस)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपितों के पास से गाय को सुरक्षित बचा लिया गया है। गाय को एक स्थानीय गौशाला में भेज दिया गया है। घायल तीनों आरोपितों का इलाज करवाया जा रहा है। तस्करी में प्रयोग होने वाली स्कार्पिओ को भी जब्त कर लिया गया है। घायल कांस्टेबल का नाम दीपक कुमार है जिनकी हालात फिलहाल सामान्य है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले गाजियाबाद के ही हिंडन विहार इलाके में गौ वंश के अवशेष मिले थे। इसके बाद हिन्दू संगठनों ने हंगामा किया था। तब से पुलिस गौ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही थी। उसी अभियान के दौरान पुलिस को ये सफलता मिली है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PFI के ‘मिशन 2047’ में भारत सरकार को उखाड़ फेंकने का लक्ष्य, MP ATS की जाँच में चौंकाने वाले खुलासे: जानें- पाकिस्तानी हैंडलर कैसे...

मध्य प्रदेश के भोपाल से मोहम्मद फराज की गिरफ्तारी के बाद ATS जाँच में PFI के मिशन 2047, पाकिस्तान कनेक्शन, भर्ती और फंडिंग की पड़ताल तेज।

फादर्स डे पर ‘ट्रांस डैड’ की कहानी छापने वाले न्यूयॉर्क टाइम्स पर भड़के लोग: समझें- मुख्यधारा की संस्कृति में ट्रांसजेंडर एक्टिविज्म को कैसे बढ़ावा...

बेटी पूछती है, "डैड, आपके पास कितने समय तक ब्रेस्ट थे?" वो दूसरे बच्चे को जवाब देती है, "मेरे डैड ने दाढ़ी बढ़ाई थी और वह एक लड़की थे।"
- विज्ञापन -