Homeदेश-समाजकानपुर: खाली प्लॉट से मिले 4 नरमुंड, पुलिस ने कहा- पुरानी हैं खोपड़ी, कहीं...

कानपुर: खाली प्लॉट से मिले 4 नरमुंड, पुलिस ने कहा- पुरानी हैं खोपड़ी, कहीं से लाकर यहाँ रखा गया

“इन नर कंकालों की फोरेंसिक टीम द्वारा जाँच की जा रही है। अभी तक की जाँच में यह बात सामने आई है कि यह काफी पुराने हैं। देखने से मालूम पड़ता है कि यह बच्चों का नहीं, बल्कि बड़ों का है। ऐसा लगता है कि इसे कहीं से लाकर यहाँ पर रख दिया गया है। इस संबंध में फोरेंसिक टीम और हमारी पुलिस की टीम आगे की जाँच कर रही है।”

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में एक खाली प्लॉट में नरमुंड मिलने के बाद स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। शुरुआत में बताया गया कि 4 नरमुंड बच्चों के हैं। खोपड़ी पर लगे खून एवं लाल रंग को देखकर लोगों ने तंत्र-मंत्र की आशंका जता रहे थे।

हालाँकि अब पुलिस अधीक्षक ने बयान देकर स्थिति को स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया, “इन नर कंकालों की फोरेंसिक टीम द्वारा जाँच की जा रही है। अभी तक की जाँच में यह बात सामने आई है कि यह काफी पुराने हैं। देखने से मालूम पड़ता है कि यह बच्चों का नहीं, बल्कि बड़ों का है। ऐसा लगता है कि इसे कहीं से लाकर यहाँ पर रख दिया गया है। इस संबंध में फोरेंसिक टीम और हमारी पुलिस की टीम आगे की जाँच कर रही है।”

तंत्र-मंत्र के बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विस्तृत जाँच की जा रही है। तथ्यों के सामने आते ही इससे अवगत कराया जाएगा।

बताया जा रहा है कि पनकी थाना अंतर्गत कांशीराम आवास योजना की कॉलोनी के ठीक सामने खाली प्लॉट है। सुबह में टहलने निकले कुछ लोगों ने खाली प्लॉट में पाँच नरमुंड पड़े देखे। नरमुंड पड़े होने की सूचना के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के पहुँचने से पहले एक नरमुंड कुत्ते उठा कर ले गए। पुलिस ने चार नरमुंड को कब्जे में लेकर जाँच के लिए भेज दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -