Homeदेश-समाजपहले नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, फिर सोहराब-शिब्बू ने साथियों संग दलित परिवार पर किया...

पहले नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, फिर सोहराब-शिब्बू ने साथियों संग दलित परिवार पर किया हमला: लेकर पहुँचे लाठी-डंडे और धारदार हथियार

आरोप है कि कुछ ही देर की बहस के बाद मुस्लिम पक्ष के युवक अनुसूचित जाति के लोगों को पीटने लगे। हमलावरों के घरों से कुछ लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ पहुँच गए।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दलित उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यहाँ मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों पर दलित समुदाय की लड़कियों से छेड़खानी का आरोप लगा है। छेड़खानी का विरोध करने पर लड़कियों के परिजनों की मुस्लिम भीड़ ने पिटाई कर दी। हमले में लाठी-डंडे और धारदार हथियारों का भी प्रयोग हुआ है। विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना सोमवार (29 जुलाई, 2024) की है। पुलिस ने अब तक मुस्लिम पक्ष के 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले की जाँच व अन्य जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

यह मामला जौनपुर जिले के थाना क्षेत्र बरसठी का है। सोमवार को यहाँ के परियत बाजार के पास एक नाबालिग लड़की कुछ काम से जा रही थी। तभी सड़क के किनारे बैठे मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों ने नाबालिग को देख कर छींटाकशी करनी शुरू कर दी। वहीँ से गुजर रहे अनुसूचित जाति (SC वर्ग) के एक युवक ने इस हरकत का विरोध किया तो मुस्लिम युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट पर आमादा हो गए। पास ही के एक खेत में कुछ लोग धान की रोपाई कर रहे थे। विवाद को देखते हुए हुए वो भी घटनास्थल पर पहुँच गए।

आरोप है कि कुछ ही देर की बहस के बाद मुस्लिम पक्ष के युवक अनुसूचित जाति के लोगों को पीटने लगे। हमलावरों के घरों से कुछ लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ पहुँच गए। इन सभी ने मिल कर पीड़ितों की बेरहमी से पिटाई की। हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन महिलाओं को भी हमलावरों से जूझते देखा जा सकता है जिनकी गोद में बच्चे हैं। आखिरकार इस हमले में दलित पक्ष से अखिलेश, मुकेश और बंटी घायल हो गए। गाँव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

अखिलेश और मुकेश को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है जबकि बंटी का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है। राजकुमार को भी चोटें आईं हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फ़ौरन ही मौके पर पहुँची। पीड़ितों ने मुनव्वर के बेटे गुड्डू, सोहराब, इजरायल, साहिल और शिब्बू सिद्दीकी आदि को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2), 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3) और 109(1) के साथ SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है।

साहिल, सोहराब, इस्रायल, शीबू और गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया गया है। जौनपुर पुलिस के एडिशनल एसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जाँच व अन्य जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -