Homeदेश-समाजवेल्डिंग करने वाले अफजल ने बदला नाम, कारोबारी बन 15 साल की हिंदू लड़की...

वेल्डिंग करने वाले अफजल ने बदला नाम, कारोबारी बन 15 साल की हिंदू लड़की से की दोस्ती: रेप, धर्मांतरण की फिराक में था

15 वर्षीय लड़की की इंस्टाग्राम के जरिए 6 महीने पहले गोलू (अफजल) से दोस्ती हुई। दोनों के बीच करीबियाँ बढ़ीं। इसी दौरान गोलू बने अफजल ने लड़की को खुद के कारोबारी होने के बारे में विश्वास दिलाया, जबकि हकीकत में वो वेल्डिंग का काम करता है।

मध्य प्रदेश के इंदौर से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। वेल्डिंग करने वाले अफजल ने ‘गोलू’ नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई। फिर एक नाबालिग हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फँसाया। 13 जुलाई 2021 को अफजल (24) लड़की को भगा भी ले गया। इसके बाद जब लड़की के माता-पिता पुलिस के पास पहुँचे तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि खुद को फ्रीज-कूलर का कारोबारी बता अफजल ने लड़की से दोस्ती की थी।

मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के चंदन नगर का है। यहीं की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की की इंस्टाग्राम के जरिए 6 महीने पहले गोलू (अफजल) से दोस्ती हुई। दोनों के बीच करीबियाँ बढ़ीं। इसी दौरान गोलू बने अफजल ने लड़की को खुद के कारोबारी होने के बारे में विश्वास दिलाया, जबकि हकीकत में वो वेल्डिंग का काम करता है।

लड़की के गायब होने के बाद उसके माता-पिता ने राजेंद्र नगर थाने में गायब होने की शिकायत की। थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बाद लड़की 17 जुलाई को चोरी-छिपे अपने कागजात लेने के लिए घर आई थी। इसी माता-पिता ने उससे बातचीत की तो उसने बताया कि 6 महीने पहले उसकी दोस्ती गोलू नाम के युवक से हुई थी। लड़की ने बताया है कि वो गोलू (अफजल) के घर भी जाती थी। उसने लड़की के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए हैं। नाबालिग लड़की ने माता-पिता को बताया कि कुछ ही दिन पहले उसे पता चला कि वो मुस्लिम है। हालाँकि वो नशा नहीं करता है इसलिए वो उसके साथ शादी करना चाहती है।

बहरहाल, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट, रेप औऱ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत केस दर्ज किया गया है। नई दुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपित लड़की का धर्मान्तरण करवाना चाहता था। इसके अलावा लड़की ने पुलिस को बताया है कि उसकी कई सहेलियाँ इसी तरह से लव जिहाद के चंगुल में फँसी हुई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

साभार: नई दुनिया
Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अध्यात्म का रचा ढोंग, सनातन का उठाया फायदा और अब हिंदू धर्म को बक रही गाली: जानिए कौन है ‘Mana’ ऊर्फ ओमाना, जो CJP...

जिस ओमाना को आज हिंदू होने पर शर्म आ रही, उसके यूट्यूब चैनलों को खंगालने पर पता चला कि उसने अपनी पूरी पहचान सनातन धर्म का सहारा लेकर बनाई है।

पंजाब फार्मेसी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी, पेन से स्कैन कर बाहर भेजे गए पेपर: उम्मीदवारों से ₹35 लाख तक वसूले, दिल्ली में हंगामा कर...

पंजाब में फार्मेसी अफसर भर्ती परीक्षा का हाईटेक पेपर लीक हुआ है। इस मामले में पंजाब हरियाणा और राजस्थान तक तार जुड़े हैं। लेकिन पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार चुप है।
- विज्ञापन -