Homeदेश-समाजगालीबाज एक्टर एजाज खान की जमानत याचिका को मुंबई की अदालत ने किया खारिज,...

गालीबाज एक्टर एजाज खान की जमानत याचिका को मुंबई की अदालत ने किया खारिज, ड्रग्स मामले में अप्रैल से ही है कैद

NCB ने एजाज को अप्रैल 2021 में गिरफ्तार किया था। तभी से वह जेल में है। इससे पहले भी एजाज ने जमानत के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन उसे भी खारिज कर दिया गया था।

मुंबई की एक अदालत ने मंगलवार (6 जुलाई 2021) को बॉलीवुड एक्टर एजाज खान की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। ड्रग्स के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एजाज को अप्रैल 2021 में गिरफ्तार किया था। तभी से वह जेल में है। हालाँकि, इससे पहले भी एजाज ने जमानत के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन उसे भी खारिज कर दिया गया था।

गौरतलब है कि रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट के लोखंडवाला घर पर एनसीबी ने छापा मारा था, जहाँ से उन्हें ड्रग्स बरामद हुई थी। 8 घंटे की पूछताछ के बाद उसे बुधवार (मार्च 31, 2021) को मुंबई की NDPS कोर्ट में पेश किया गया था। एनसीबी अधिकारियों ने कहा था कि घर की तलाशी के दौरान उन्हें 4.5 ग्राम अल्प्रोजोल टेबलेट मिली थीं। एक्टर से पूछताछ के बाद एनसीबी ने नवी मुंबई और जोगेश्वरी में भी छापामारी की थी। इसके बाद एजाज को 3 अप्रैल तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया था।

एजाज पर NCB के अधिकारियों ने बटाटा गैंग का हिस्सा होने का आरोप लगाया था। साल 2018 में, एजाज खान को नवी मुंबई पुलिस ने एक ड्रग मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद अप्रैल 2020 में फेसबुक लाइव वीडियो में सांप्रदायिक टिप्पणी को लेकर भी उसे मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस वीडियो में एजाज खान ने कहा था, “अगर एक चींटी मर जाती है, तो एक मुसलमान जिम्मेदार होता है, अगर एक हाथी मर जाता है, तो एक मुसलमान जिम्मेदार होता है। अगर दिल्ली में भूकंप आता है, तो एक मुसलमान जिम्मेदार होता है, यानी किसी भी घटना के लिए मुसलमान जिम्मेदार होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस साजिश के लिए कौन जिम्मेदार है?”

बता दें कि रिएलिटी शो बिग बॉस-7 में भी एजाज खान अपने गर्म-मिजाज को लेकर खासा विवादों में रहे थे। वहीं, बॉलीवुड करियर की बात करें कुछ खास नहीं है। वह आखिरी बार फिल्म गुल मकई में नजर आए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पाकिस्तानी फौज ने लगाई आग, हफ्ते भर जलता रहा भगवान जगन्नाथ का रथ: पढ़े- 500 साल पुरानी धमराई की ऐतिहासिक यात्रा की कहानी, बांग्लादेश...

बांग्लादेश के धमराई की ऐतिहासिक रथ यात्रा कभी पुरी से अधिक भव्य मानी जाती थी, लेकिन 1971 में पाकिस्तान फौज की कार्रवाई ने इसकी पहचान बदल दी।

मिडिल ईस्ट फिर बना वॉर जोन, क्या इस बार तैयार हैं हम?: जानें- भारत के सामने खड़ी हैं कैसी चुनौतियाँ, अग्निपरीक्षा की इस घड़ी...

पश्चिम एशिया संकट से वैश्विक अर्थव्यवस्था बेपटरी हो रही है। हॉर्मुज नाकाबंदी के बीच देश को आर्थिक मार से बचने के लिए मोदी सरकार तैयार है।
- विज्ञापन -