Homeदेश-समाजबाइक को साइड न देने पर अमीन जंगूशेख ने दोस्तों संग श्रीराम सेना के...

बाइक को साइड न देने पर अमीन जंगूशेख ने दोस्तों संग श्रीराम सेना के सदस्यों पर चाकू-रॉड से किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज: ईद की नमाज़ के बाद हुई घटना

घटना रामदुर्ग बाजार की है। यहाँ घटना के दिन ईद की नमाज़ के बाद दोपहर में अमीन जंगूशेख अपने 4 साथियों के साथ बाइक से घूम रहा था।

कर्नाटक के बेलगावी में ईद की नमाज़ के बाद हिंसा होने की खबर है। यहाँ दो पहिया वाहन से घूम रहे रहे मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों का हिन्दूवादी संगठनों ने विवाद होने के बाद माहौल हिंसक हो गया। इस विवाद में श्रीराम सेना के 3 कार्यकर्ताओं पर 5 हमलवारों ने हमला किया है। हमले के लिए चाकुओं और लोहे की रॉड का प्रयोग किया गया है। पुलिस ने इसे आपस की व्यक्तिगत दुश्मनी बताते हुए लोगों से शाँति की अपील की है। घटना रविवार (9 अक्टूबर 2022) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना रामदुर्ग बाजार की है। यहाँ घटना के दिन ईद की नमाज़ के बाद दोपहर में अमीन जंगूशेख अपने 4 साथियों के साथ बाइक से घूम रहा था। आरोप है कि इस दौरान श्रीराम सेना के सदस्यों ने उनकी बाइक को साइड नहीं दिया। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि इस विवाद ने धीरे-धीरे बढ़ कर हिंसक रूप ले लिया।

आरोप है कि इस दौरान अमीन जंगूशेख और उसके 4 साथियों ने लोहे की रॉड और चाकुओं से श्रीराम सेना के 2 सदस्यों पर चाकुओं से हमला बोल दिया। इन पीड़ितों के नाम गोपाल और रवि हैं। इस दौरान बीच बचाव करने गए नंजुंडी बांदीवद्दर को भी लोहे की रॉड से घायल कर दिया गया। हमले में घायल तीनों पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस विवाद में अमीन जंगूशेख को भी चोटें आई हैं।

इस घटना के बाद बेलगावी जिले के SP संजीव पाटिल ने इसे व्यक्तिगत शत्रुता बताया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो शाँति और व्यवस्था बनाए रखें। क्षेत्र में कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घायल व्यक्ति की तहरीर पर जंगूशेख और 4 अन्य आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -