Homeदेश-समाज'इस्लाम कबूल वरना साक्षी जैसा हाल कर दूँगा…': उदयपुर में आसिफ ने लड़की को...

‘इस्लाम कबूल वरना साक्षी जैसा हाल कर दूँगा…’: उदयपुर में आसिफ ने लड़की को दी धमकी, कोर्ट के बाहर लोगों ने लात-घूँसो से पीटा

पीड़ित लड़की का आरोप है कि इस पूरे मामले में मोहम्मद आसिफ भुट्टो का अब्बा और उसका भाई भी शामिल है। जब पीड़िता ने दोनों के बीच हुई बातचीत के बारे में आसिफ के अब्बा अब्दुल को बताया था तो उसने कहा था कि आसिफ से शादी कर ले वरना वो जान से मार देगा।

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में हुई साक्षी की हत्या को एक सप्ताह भी नहीं हुए हैं। इससे पहले ही राजस्थान के उदयपुर में मोहम्मद आसिफ भुट्टो नामक व्यक्ति ने धर्मांतरण न करने पर एक लड़की को उसका हाल साक्षी जैसा करने की धमकी दे डाली। पीड़ित लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहाँ कोर्ट के बाहर मौजूद लोगों ने आरोपित की लात-घूँसों से पिटाई कर दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला उदयपुर के अम्बामाता थाना क्षेत्र का है। पीड़ित लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि मोहम्मद आसिफ भुट्टो से उसकी दोस्ती थी। जब उसने दोस्ती खत्म करने की बात कही तो वह उस पर धर्मांतरण कर निकाह करने का दवाब बनाने लगा। उसने कई बार लड़की के साथ मारपीट भी की। लड़की ने दावा किया है कि वह आसिफ के खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज करवा चुकी है और वह जेल भी जा चुका है। लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद फिर परेशान कर रहा है।

पीड़ित लड़की का आरोप है कि इस पूरे मामले में मोहम्मद आसिफ भुट्टो का अब्बा और उसका भाई भी शामिल है। जब पीड़िता ने दोनों के बीच हुई बातचीत के बारे में आसिफ के अब्बा अब्दुल को बताया था तो उसने कहा था कि आसिफ से शादी कर ले वरना वो जान से मार देगा।

हालाँकि जब लड़की धर्मांतरण के लिए तैयार नहीं हुई, तब आरोपित ने उसे बुधवार (31 मई, 2023) को जान से मारने की धमकी दे दी। पीड़िता का आरोप है कि मोहम्मद आसिफ भुट्टो ने उसे कहा था कि वह उसके टुकड़े-टुकड़े कर उसकी माँ को दे देगा। आसिफ की धमकियों से डरी हुई लड़की ने थाने जाकर आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

भास्कर की रिपोर्ट में कहा गया है कि आसिफ की धमकियों से लड़की इतनी डरी हुई थी कि वह थाने जाकर पुलिस से बार-बार खुद को बचाने की गुहार लगा रही थी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ IPC की धारा 387, 330 और 506 के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद गुरुवार (1 जून 2023) को पुलिस उसे पेशी के लिए उदयपुर कोर्ट लेकर पहुँची थी। जहाँ आसिफ को देखते ही वकीलों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -