Homeदेश-समाजमुस्लिम युवती आयशा से बनी अक्षता, वैदिक रीति-रिवाजों से की बजरंग दल के कार्यकर्ता...

मुस्लिम युवती आयशा से बनी अक्षता, वैदिक रीति-रिवाजों से की बजरंग दल के कार्यकर्ता से शादी: कर्नाटक का मामला

कर्नाटक के सुरकथल में मुस्लिम युवती आयशा ने इस्लाम छोड़ हिन्दू युवक प्रशांत भंडारी से विवाह कर लिया। इसे कुछ लोग 'रिवर्स लव जिहाद' कह रहे हैं। प्रशांत भंडारी बजरंग दल से जुड़ा बताया जा रहा है। आयशा ने हिन्दू धर्म अपना कर अक्षता नाम रख लिया है।

कर्नाटक के सुरकथल में एक मुस्लिम युवती ने इस्लाम छोड़ कर हिन्दू युवक से विवाह कर लिया। युवक हिन्दू संगठन बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। दोनों की विवाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। यह मामला कर्नाटक के दक्षिण कर्नाटक क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इसे कुछ मीडिया पोर्टल ने ‘रिवर्स लव जिहाद’ कह दिया है। लेकिन ये मालूम हो कि लव जिहाद उसे कहा जाता है जहाँ व्यक्ति मजहब और पहचान छिपाकर किसी को प्रेम में फँसाए। लेकिन इस मामले में ऐसा कुछ नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के सुरकथल के रहने वाले आयशा और प्रशांत भंडारी लम्बे समय से प्रेम सम्बन्ध में थे। दोनों विवाह करना चाहते थे। इसके लिए युवक प्रशांत भंडारी आयशा की माँ से बात भी करने गया था। हालाँकि, आयशा की माँ ने दोनों के धर्म अलग-अलग होने के कारण इस शादी के लिए हामी नहीं भरी।

प्रशांत भंडारी ने आयशा की माँ से 30 नवम्बर, 2023 को बातचीत की थी। आयशा की माँ के ना मानने पर आयशा अगले दिन 1 दिसम्बर, 2023 को प्रशांत भंडारी के साथ चली गई। इसके पश्चात दोनों ने वैदिक रीति से विवाह कर लिया। आयशा ने अपना इस्लामिक नाम छोड़ कर हिन्दू नाम ‘अक्षता’ अपना लिया।

दोनों के विवाह की कई फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। आयशा के परिजनों ने इस मामलें में पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज करवाई थी लेकिन अक्षता (पहले आयशा) और प्रशांत भंडारी हिन्दू कार्यकर्ताओं के साथ थाने में पहुँच कर अपनी शादी के बारे में जानकारी दे चुके हैं।

अक्षता (पहले आयशा) और प्रशांत भंडारी ने पुलिस को बताया है कि वह दोनों पिछले तीन वर्ष से प्रेम सम्बन्ध में हैं। अक्षता के परिवार के विवाह को लेकर राजी ना होने को लेकर उन दोनों ने यह कदम उठाया है।

लव जिहाद और रिवर्स लव जिहाद

कुछ मीडिया पोर्टल्स का दावा है कि हिन्दू संगठनों ने इस मामले को ‘रिवर्स लव जिहाद’ के तौर पर पेश किया है। गौरतलब है कि ‘लव जिहाद‘ आमतौर पर ऐसे मामलो को कहा जाता हैं जहाँ मुस्लिम लड़के हिन्दू या अन्य धर्मों की लड़कियों को अपने प्रेम जाल में अपनी पहचान छुपा कर फँसाते हैं और फिर उनका इस्लाम में धर्मांतरण करवा देते हैं। उत्तर प्रदेश, केरल, कर्नाटक समेत पूरे भारत से आए दिन लव जिहाद के ऐसे मामले सामने आते रहते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

धर्म- संस्कृति की रक्षा, NGOs पर सख्ती: जानिए भारत के नए FCRA नियमों से कैसे लगेगी विदेशी फंडिंग से होने वाले धर्मांतरण पर लगाम

एफसीआरए नियमों में किए गए संशोधन विदेशी धन प्राप्त करने वाली संस्थाओं के लिए जवाबदेही और पारदर्शिता के नए मानक स्थापित करेंगे। इन बदलावों से विदेशी फंडिंग के स्रोतों की बेहतर निगरानी हो सकेगी।

ना NOC, ना इमरजेंसी EXIT और बेसमेंट में क्लासेस… लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद सख्त हुए CM योगी, 100+ संस्थान सील: पढ़ें- अब तक...

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर CM योगी ने निर्देश दिया। UP में 100+ संस्थानों को सील किया। इनके पास फायर NOC, अवैध निर्माण जैसी खामियाँ पाई गई।
- विज्ञापन -