Homeदेश-समाजकिसी भी 2 नाबालिग का गला काटो और Video भेजो: बिहार जाकर लड़कों को...

किसी भी 2 नाबालिग का गला काटो और Video भेजो: बिहार जाकर लड़कों को आतंकी नौशाद ने दिया टास्क, पाकिस्तान से आया था ऑर्डर

पाकिस्तानी आकाओं के ऑर्डर पर नौशाद बिहार के आरा जिले में गया था। नाबालिगों से मिलकर उन्हें काम सौंपा था। नौशाद को उसके साथी जग्गा के साथ दिल्ली पुलिस ने 12 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

दिल्ली से गिरफ्तार आतंकी नौशाद से पूछताछ में एक बड़ा खुलासा हुआ है। बिहार के दो लड़कों को नाबालिगों का गला काटने और इसका वीडियो बनाकर भेजने का टास्क दिया गया था। पाकिस्तानी आका के इशारे पर नौशाद ने लड़कों को ये काम सौंपा था। बिहार के जिन दो लड़कों को यह टास्क मिला था, वे भी नाबालिग हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बिहार जाकर इन दोनों नाबालिगों से पूछताछ भी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के आदेश पर नौशाद ने बिहार के आरा जिले में आया था। यहाँ वह 2 नाबालिगों से मिला था। ब्रेनवॉश कर दोनों को अपने साथ काम करने के लिए तैयार किया। उन्हें किसी भी 2 नाबालिग को चिन्हित कर उनका गला काटने के लिए कहा। साथ ही इसका वीडियो बनाकर भेजने को भी नौशाद ने कहा था।

रिपोर्ट के अनुसार दोनों नाबालिग नौशाद की बातों में आ भी गए थे। वो इस घटना को अंजाम देने के लिए नौशाद के इशारे की भी प्रतीक्षा कर रहे थे। नौशाद से मिली जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार (29 जंववरी 2023) को बिहार में छापेमारी की थी। भोजपुर नगर की पुलिस टीम के साथ शहर के दूध कटोरा और अबरपुल इलाके से दोनों नाबालिगों को हिरासत में लिया था। दोनों से पुलिस ने लंबी पूछताछ की है।

गौरतलब है दिल्ली पुलिस ने 12 जनवरी 2023 को भलस्वा डेरी इलाके से नौशाद और उसके साथी जगजीत को गिरफ्तार किया था। दोनों हिन्दू नेताओं की हत्या करने की फिराक में थे। इसके लिए तैयारियाँ भी कर ली थीं। अपने पाकिस्तानी आकाओं को यकीन दिलाने के लिए दोनों ने दिसंबर 2022 में एक व्यक्ति की दिल्ली में हत्या भी की थी। इस व्यक्ति की लाश 14 जनवरी 2023 को भलस्वा नाले से 3 टुकड़ों में कटा मिला था।

नौशाद और जग्गा की गिरफ्तारी के बाद हथियार भी बरमाद हुए थे। यह बात भी सामने आई थी कि खाड़ी देश क़तर और बिहार से 6 लाख रुपए फंडिंग की भी इन्हें मिली थी। इस पैसे में से जगजीत को 2 लाख रुपए मिले थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मैं 15000 लोगों को मारना चाहता था’: पढ़ें- कौन है फैय्याज प्रेमजी जो ‘इम्युनिटी बूस्टर’ बताकर बाँट रहा था जहरीले कैप्सूल, कितना खतरनाक होता...

मुंबई के मुहर्रम जुलूस को निशाना बनाने वाले फय्याज प्रेमजी ने पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं उसका कहना है कि वह 15000 लोगों को मारना चाहता था।

कहीं लहराई तलवारें, कहीं चाकू गोदकर ले ली जान तो कहीं AK-47 दिखा फैलाई दहशत: मुहर्रम पर कई राज्यों में इस्लामी कट्टरपंथियों ने की...

देश के अलग-अलग हिस्सों से मुहर्रम के दौरान विवाद, झड़प और हिंसा की कई घटनाएँ सामने आई हैं। कहीं युवक की हत्या की गई को कहीं पुलिस पर हमला।
- विज्ञापन -