Thursday, May 15, 2025
Homeदेश-समाज'बहन' के साथ ऑटो ड्राइवर जावेद ने किया बलात्कार, कॉन्ग्रेसियों-वामपंथियों ने कोरोना में 'मदद'...

‘बहन’ के साथ ऑटो ड्राइवर जावेद ने किया बलात्कार, कॉन्ग्रेसियों-वामपंथियों ने कोरोना में ‘मदद’ के लिए इसे बनाया था हीरो

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जावेद तो कोरोना वारियर्स तक बता दिया था। अब वही जावेद एक महिला को पहले बहन बनाया फिर उनके साथ बलात्कार किया।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑटो ड्राइवर जावेद को महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह वही जावेद है, जो कोरोना में अपने ऑटो को ही एंबुलेंस बनाकर सुर्खियों में आया था। तब कॉन्ग्रेस नेताओं को भी कथित तौर पर लोगों की मदद करने वाले जावेद पर गर्व महसूस हुआ था। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तो ट्वीट करके उसे कोरोना वारियर्स तक बता दिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपित ने अपने घर पर किराए पर रहने वाली महिला को पहले बहन बनाया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित से तंग आकर महिला ने 15 दिन पहले ही अपने परिवार के साथ उसका घर छोड़ दिया। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का आरोप है कि जब वह घर पर अकेली रहती थी, तो जावेद उसके साथ छेड़छाड़ करता था और इसके बाद उसने उसके साथ बलात्कार भी किया।

ऐशबाग इलाके में रहने वाली 27 साल की महिला शादीशुदा है। उसने बताया कि ऐशबाग इलाके में रहने वाले 35 साल के जावेद उर्फ चाँद के घर में वह दो महीने तक किराए पर रही। उसने मार्च में उसका मकान लिया था। उस समय जावेद उसे अपनी बहन कहता था, लेकिन कुछ समय बाद वह अक्सर पति के जाने के बाद उसके कमरे में आ जाता था। पहले तो उसकी छेड़छाड़ शरारत लगी, लेकिन धीरे-धीरे उसकी हरकतें बढ़ने लगी।

पीड़िता ने जब यह बात अपने पति को बताई तो उसका जावेद के साथ विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों ने जावेद का मकान खाली कर दिया और दूसरी जगह रहने चले गए। लेकिन इसके बाद भी जावेद ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसे परेशान करने लगा। यही नहीं उसने पीड़िता को बदनाम करने की धमकी भी दी, जिसके बाद महिला ने थाने में आकर जावेद के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया। आरोपित जावेद खुद भी शादीशुदा है।

बता दें कि ऐशबाग इलाके में रहने वाला ऑटो रिक्शा चालक जावेद करीब एक साल पहले सुर्खियों में आया था। बताया जाता है कि उसने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लोगों की मदद के लिए ऑटो को ही एंबुलेंस की तरह बना दिया था। उसके ऑटो में ऑक्सीजन सिलेंडर भी लगा हुआ था। वह कहता था कि वह निशुल्क ऑक्सीजन और मरीज को अस्पताल तक पहुँचने का काम करता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ड्रोन-मिसाइल दाग-दागकर पस्त हो गया पाकिस्तान, पर भारत में इस बार नहीं दिखी युद्ध काल की वह आपाधापी: आर्मी ब्रैट का सैल्यूट स्वीकार करिए...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद युद्ध काल के उस 'भय' को खत्म करने के लिए आर्मी ब्रैट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज रही सैल्यूट।
- विज्ञापन -