Homeदेश-समाजकेरल में डंडे और पाइप से पीट-पीटकर की बिहार के दलित श्रमिक की हत्या,...

केरल में डंडे और पाइप से पीट-पीटकर की बिहार के दलित श्रमिक की हत्या, अब तक 9 गिरफ्तार: नाम हैं- अफजल, फाजिल, शराफुद्दीन…

राजेश मांझी की लिंचिंग मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, इन आरोपितों की पहचान अफजल, फाजिल, शराफुद्दीन, महबूब, अब्दुसमद, नासिर, हबीब, अयूब और जैनुल के तौर पर हुई है।

केरल के मल्लापुरम में बिहार के एक मजदूर राजेश मांझी की लिंचिंग मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, इन आरोपितों की पहचान अफजल, फाजिल, शराफुद्दीन, महबूब, अब्दुसमद, नासिर, हबीब, अयूब और जैनुल के तौर पर हुई है।

मल्लापुरम के एसपी सुजीत दास ने बताया कि कोनडोट्टी के एएसपी के नेतृ्त्व में एसआईटी का गठन करके इस पूरे मामले की जाँच चल रही है। राजेश को चोरी का आरोप लगाकर बेरहमी से मारा गया। पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी ने जानकारी दी कि आरोपितों ने राजेश को डंडों और प्लास्टिक की पाइप से मारा था। फोन की पड़ताल करते हुए उनके वीडियोज मिल गए हैं। आरोपितों ने सीसीटीवी समेत कई सबूत मिटाने की कोशिश की थी। हालाँकि पुलिस अलग अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज खंगालकर सबूत जुटा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

कोंडोट्टी एएसपी बीवी विजया भरत रेड्डी ने कहा है, “हिरासत में लिए गए व्यक्तियों का दावा है कि चोरी के असफल प्रयास के बाद प्रवासी कर्मचारी एक घर की पहली मंजिल से गिर गया। युवक के घर से गिरने के बाद उन्होंने उसे पकड़ लिया और करीब डेढ़ घंटे तक मारपीट करते रहे।” वहीं रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कथित तौर पर आरोपितों ने राजेश को बाँधकर उसके साथ करीब दो घंटे तक मारपीट करने की बात कबूल ली है।

बता दें कि 36 साल का दलित राजेश माँझी बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के माधवपुर निवासी था। वह मजदूरी के लिए बिहार से केरल गया था। शनिवार को कुछ लोगों ने चोरी का इल्जाम लगाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -