Homeदेश-समाज2 बच्चों का अब्बा मोहम्मद इजहार बन गया राकेश, बंगाल से हिंदू लड़की को...

2 बच्चों का अब्बा मोहम्मद इजहार बन गया राकेश, बंगाल से हिंदू लड़की को लाकर बनाया बंधक: निकाह और धर्मांतरण का बना रहा था दबाव

राकेश बनकर मोहम्मद इजहार हिंदू लड़की से मिला। उसे कोलकाता से समस्तीपुर के अपने गांव ले आया। यहां लड़की को उसके मुस्लिम और पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिली।

बिहार के समस्तीपुर जिले से लव जिहाद का एक नया मामला सामने आया है। आरोपित मोहम्मद इजहार है। उस पर राकेश नाम से सोशल मीडिया हैंडल बनाकर हिन्दू महिला को झाँसा देने का आरोप है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल की पीड़िता के मुताबिक इजहार बंधक बनाकर उस पर निकाह और धर्मांतरण का दबाव बना रहा था। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार (26 दिसंबर 2022) को पीड़िता को दलसिंह सराय रेलवे स्टेशन पर आरोपित के चंगुल से मुक्त करवाया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलकता के टिटारगढ़ परगना की रहने वाली पीड़िता से समस्तीपुर के ताजपुर में रहने वाले मोहम्मद इजहार ने सोशल मीडिया से परिचय बढ़ाया। आरोप है कि इज़हार ने फेसबुक पर राकेश नाम से प्रोफ़ाइल बना रखी थी। कुछ दिनों के ही अंदर दोनों करीब आ गए। मई 2022 में राकेश बना इज़हार लड़की से मिलने कोलकाता पहुँच गया। यहाँ दोनों की पहली बार मुलाकात हुई। कुछ समय बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

मई 2022 में मोहम्मद इजहार हिंदू लड़की को कोलकाता से लेकर समस्तीपुर चला आया। पीड़िता के मुताबिक ताजपुर आकर उसे राकेश के मुस्लिम होने की जानकारी हुई। उसे यह भी पता चला कि इजहार पहले से शादीशुदा और 2 बच्चों का अब्बा है। शिकायत में बताया गया है कि पीड़िता ने घर लौटने की जिद की तो इजहार ने मारपीट की। उसका फोन तोड़ डाला। इस बीच इजहार पीड़िता पर इस्लाम कबूल कर खुद से निकाह करने का दबाव बनाता रहा। आरोप है कि मोहम्मद इजहार पीड़िता का नाम सूफ़िया खातून रखना चाह रहा था।

बताया जा रहा है कि लगभग 10 दिन पहले पीड़िता ने ने किसी तरह से मोहम्मद इजहार का फोन हासिल किया और अपनी माँ को प्रताड़ना के बारे में जानकारी दी। इस जानकारी के बाद लड़की की माँ ने कोलकाता के नाथे थाने में अपनी बेटी के समस्तीपुर के ताजपुर में बंधक होने की जानकारी देते हुए FIR दर्ज करवाई। कोलकाता पुलिस की सूचना पर बिहार की ताजपुर पुलिस ने महिला को बरामद कर थाने में रख लिया।

बरामदगी की जानकारी मिलने पर पीड़िता की माँ समस्तीपुर पहुँच गईं। यहाँ उनकी बेटी उन्हें सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपनी माँ के साथ कोलकाता लौट रही रही थी कि मोहम्मद इजहार के गुर्गों ने उन्हें फिर से दलसिंह सराय स्टेशन पर घेर लिया। तभी मामले की जानकारी विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं को हुई। वो फ़ौरन स्टेशन पहुँचे। VHP कार्यकर्ताओं ने माँ और बेटी को इजहार के गुर्गों के चंगुल से मुक्त करवाया।

विहिप पदाधिकारियों के मुताबिक तमाम प्रतड़ना के बाद भी लड़की ने हिन्दू धर्म नहीं छोड़ा इसलिए उसे सम्मानित कर कोलकाता सुरक्षित भेजा जाएगा। इधर पीड़िता ने ताजपुर थाने में आरोपित मोहम्मद इजहार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में इजहार के घर वालों को भी नामजद किया गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक केस दर्ज कर जाँच की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -