Sunday, May 12, 2024
Homeदेश-समाजसंतोष की लाश पेड़ पर... 20 साल की मुस्लिम लड़की से प्यार करके मंदिर...

संतोष की लाश पेड़ पर… 20 साल की मुस्लिम लड़की से प्यार करके मंदिर में की थी शादी: मायके में लड़की, बिहार पुलिस कर रही जाँच

दिल्ली में शादी करने के बाद 10 दिन पहले ही संतोष और मोसरत गाँव लौटे थे। इसके बाद बिहार पुलिस ने न्यायालय के समक्ष 164 का बयान दर्ज कराया था। लड़की को इसके बाद उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया था। अब संतोष की मिली लाश।

बिहार के वैशाली में एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई। उसे मार कर पेड़ पर टाँग दिया गया। आरोप है कि उसने एक मुस्लिम युवती से प्रेम विवाह किया था, इस कारण उसकी हत्या कर दी गई। वो 10 दिन पहले ही घर लौटा था। मृतक की पहचान बहुआरा गाँव के निवासी सत्यनारायण चौधरी के बेटे संतोष कुमार के रूप में हुई है। उसे प्रेम विवाह करने की वजह से मार दिया गया।

ये घटना वैशाली जिले के पातेपुर थाना इलाके के बहुआता गाँव की है। इसी गाँव के आम के पेड़ पर संतोष नाम के युवक का शव लटका मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुँची और जाँच-पड़ताल में जुट गई।

संतोष की हत्या से आक्रोशित लोगों ने पातेपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संतोष का प्रेम प्रसंग पिछले तीन साल से पोखरा गाँव के शौकत अली की 20 साल की बेटी मोसरत खातून से चल रहा था। मोसरत तीन माह पहले वैशाली से भागकर दिल्ली चली गई थी। वहाँ दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज भी किया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि संतोष शौकत के घर गाय दुहने जाता था, इसी दौरान उसके मोसरत से प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे।

मोसरत जब भागी थी, उस मामले को लेकर पातेपुर थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। दिल्ली में शादी करने के बाद 10 दिन पहले ही संतोष और मोसरत गाँव लौटे थे। इसके बाद पुलिस ने न्यायालय के समक्ष 164 का बयान दर्ज कराया था। और लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया था।

पुलिसिया कार्रवाई के बाद अब संतोष का शव पेड़ से लटका मिला है। इस बारे में महुआ के एसडीपीओ सौरभ सुमन ने मीडिया से बताया है कि पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जाँच शुरू कर दी गई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि संतोष के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर दी।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘संदेशखाली की बहनों को डराया जा रहा, हिन्दुओं को बना दिया दोयम दर्जे का नागरिक’: बंगाल में गरजे PM मोदी, मिल कर रोने लगीं...

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के संदेशखाली की महिलाओं को डराया जा रहा है, क्योंकि आरोपित शाहजहाँ शेख है। यहाँ राम का नाम नहीं लेने देते हैं।

अगले 10 वर्षों में ₹1152946 करोड़ के कारोबार के लिए तैयार है भारत का रक्षा क्षेत्र: विदेशी कंपनी ने रिसर्च में बताया – मोदी...

भारत डिफेंस इक्विपमेंट, एडवांस टेक्नोलॉजी और सर्विसेज की बढ़ती माँग के बीच रक्षा क्षेत्र में वित्त वर्ष 2024-32 में 138 बिलियन अमेरिकी डॉलर का ऑर्डर देने का प्लान बना रहा है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -