Saturday, April 26, 2025
Homeदेश-समाज'हिंदू बस्ती में क्यों आते हो': पिटाई का Video वायरल, दावा- लालच दे 300...

‘हिंदू बस्ती में क्यों आते हो’: पिटाई का Video वायरल, दावा- लालच दे 300 दलितों को बना दिया ईसाई; बिहार पुलिस ने नकारा

वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति से पहले बहस करते दिखाई देते हैं। बहस की शुरुआत पैसे देकर धर्मान्तरण के आरोप से होती है। आरोपित व्यक्ति वीडियो बनाना बंद करने के लिए कहता है। लेकिन उसकी बात नहीं मानी जाती। कुछ देर बाद एक अन्य वीडियो में आरोपित को कुछ लोग पीटते दिखाई देते हैं।

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल है। इसमें कुछ लोग एक युवक की पिटाई कर रहे हैं। एक महिल उसे बचाने की कोशिश कर रही है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बिहार के वैशाली जिले के जंदाहा का है। पिट रहा युवक और उसे बचा रही महिला पर इलाके के करीब 300 दलितों को लालच देकर ईसाई बनाने का आरोप है। हालाँकि बिहार पुलिस ने इस वीडियो को फेक बताते हुए कहा है कि उसे इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल वीडियो जंदाहा थाना क्षेत्र के गुरु चौक इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति से पहले बहस करते दिखाई देते हैं। बहस की शुरुआत पैसे देकर धर्मान्तरण के आरोप से होती है। आरोपित व्यक्ति वीडियो बनाना बंद करने के लिए कहता है। लेकिन उसकी बात नहीं मानी जाती। कुछ देर बाद एक अन्य वीडियो में आरोपित को कुछ लोग पीटते दिखाई देते हैं। इस पिटाई में भी धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया जाता है। पिट रहे व्यक्ति को उसी के साथ मौजूद एक अन्य महिला बचाने का प्रयास करती दिखाई देती है।

यह वीडियो सबसे पहले गुरुवार (12 जनवरी 2023) को वैशाली के हिंदूवादी नेता आर्यन सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया। जिस व्यक्ति से सवाल पूछा जा रहा है, ट्रू कॉलर उसका नाम डी कुमार अन्ना बता रहा है। अन्ना के पास पश्चिम बंगाल का मोबाइल नंबर है। वीडियो में खेतों का दृश्य दिखाई दे रहा है और लोगों को सवाल करते सुना जा सकता है कि हिन्दू की बस्ती में क्यों आते हो। इसी वीडियो में लोगों ने ‘राम से बड़ा कोई नहीं’ के भी नारे लगाए हैं। बीच में पकड़े गए व्यक्ति की किसी से बात करवाई जाती है जो फोन पर तुरंत चले जाने की बात कह कर फोन रख देता है।

आर्यन सिंह ने अपने फेसबुक कैप्शन में वीडियो में दिख रहे व्यक्ति पर धर्मान्तरण का आरोप लगाया है। इसी वीडियो में एक व्यक्ति क्रिसमस के दिन 2 टैम्पो में भर के लोगों के कहीं बाहर जाने की बात कह रहा है। इसी के साथ साड़ी, कपड़ा और पैसे देकर धर्मान्तरण कराए जाने की बात कही जा रही है।

ऑपइंडिया ने इस वीडियो के बारे में आर्यन सिंह से बात की। आर्यन ने हमें बताया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कहीं बाहर से आया था और जंदाहा में किराए पर कमरा लेकर रहता था। वीडियो में दिख रही दूसरी महिला को भी धर्मान्तरित बताते हुए आर्यन सिंह ने आरोप लगाया कि दोनों मिल कर लगभग 300 हिन्दुओं का धर्मान्तरण करवा चुके हैं। इनमें अधिकतर दलित समुदाय के लोग हैं।

ऑपइंडिया ने पिटाई के शिकार डी कुमार अन्ना से सम्पर्क किया तो उनका फोन बंद आया। ऑपइंडिया ने जंदाहा थाने के SHO से मामले की जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। वीडियो को फेक बताते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने अपने इलाके के पादरियों से भी वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान करने को कहा तो उन्होंने उसे पहचानने से इनकार कर दिया। बकौल SHO क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से सामान्य है और लोग अफवाहों से बचें।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जेल में ‘लेडी डॉन’ जिकरा, फिर भी खौफ में कुणाल का परिवार: पहले भी हो चुकी है 6 हिंदुओं की हत्या, सीलमपुर से पलायन...

कुणाल के पिता राजवीर सिंह ने ऑपइंडिया से कहा कि उनके बेटे को सुनियोजित तरीके से मारा गया। इसके पीछे इलाके की कुख्यात 'लेडी डॉन' जिकरा और उसका गैंग है।

‘मेरा एक भाई मुजाहिद (जिहाद करने वाला) और एक भाई जेल में’: बोली पहलगाम हमले के मुख्य आरोपित आदिल की बहन, 2 आतंकियों के...

आतंकवादी आदिल गुरी और आसिफ शेख के घरों को सुरक्षा बालों ने उड़ाया। आतंकी की बहन बोली कि उसका भाई मुजाहीदीन है।
- विज्ञापन -