Homeदेश-समाजलव का वास्ता देकर शाहबाज ने पहले नील कुसुम से किया सेक्स, फिर तब...

लव का वास्ता देकर शाहबाज ने पहले नील कुसुम से किया सेक्स, फिर तब तक गोदा जब तक मरी नहीं: चीख सुनाई न पड़े इसलिए तकिए से दबा दिया था मुँह

कोरबा पहुँचकर शाहबाज़ ने नील कुसुम से संपर्क किया। 24 दिसंबर 2022 को मौका देखकर वह लड़की के घर में दाखिल हुआ। शाहबाज ने नील कुसुम को प्यार का वास्ता देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर अचानक साथ लाए पेचकस से उस पर वार करने लगा।

छत्तीसगढ़ के कोरबा में नील कुसुम की 24 दिसंबर 2022 को निर्मम हत्या कर दी गई थी। आरोपित शाहबाज खान अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि हत्या करने से पहले शाहबाज ने नील कुसुम के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद उसे पेचकस से तब तक गोदता रहा जब तक वह मरी नहीं।

21 साल की नील कुसुम ने जनजातीय समाज में जन्म लेने के बाद ईसाई मत अपना लिया था। शुरुआती रिपोर्टों में उसे 51 बार पेचकस से गोदे जाने की बात कही गई थी। लेकिन दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार नील कुसुम के गले, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में पेचकस जैसे नुकीले हथियार से 26 वार किए गए थे। इस रिपोर्ट में शाहबाज खान का नाम शहबाद खान बताया गया है।

पुलिस ने जानकारी दी है कि शाहबाज़ हत्या करने के लिए ही कोरबा आया था। वह गुजरात के किसी कंपनी में काम कर रहा था। वहाँ से वह जब भी नील कुसुम को फोन करता तो उसका फोन व्यस्त आता था। बार-बार फोन व्यस्त आने की वजह से शाहबाज को उस पर शक होने लगा।

शाहबाज़ को शक था कि नील कुसुम का उसके दूर के रिश्तेदार आशीष केरकेट्टा के साथ अफेयर चल रहा है। आशीष को लेकर पहले भी उसने नील कुसुम को मारने की धमकी दी थी। आशीष अक्सर लड़की के घर आता-जाता रहता था। शाहबाज हत्या के मकसद से ही गुजरात से फ्लाइट पकड़कर रायपुर पहुँचा और फिर कोरबा गया।

पुलिस के मुताबिक कोरबा पहुँचकर शाहबाज़ ने नील कुसुम से संपर्क किया। 24 दिसंबर 2022 को मौका देखकर वह लड़की के घर में दाखिल हुआ। शाहबाज ने नील कुसुम को प्यार का वास्ता देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर अचानक साथ लाए पेचकस से उस पर वार करने लगा। चीख दबाने के लिए उसने तकिए की मदद से लड़की का मुँह दबा दिया। इसके बाद अपने फ़ोन बंद कर शाहबाज फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि उसे जल्दी ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

आपको बता दें कि घटना के दिन नील कुसुम घर में अकेली थी। अगली सुबह उसका भाई जब घर लौटा तो उसने सबसे पहले खून से लथपथ बहन की लाश देखी। उसकी बहन बिस्तर पर मृत पड़ी थी। चेहरे पर खून के छींटे थें और उसका मुँह तकिए से दबाया हुआ था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चेहरे चमक गए, पर मुद्दे धुंधले पड़े: CJP की अंदरूनी लड़ाई ने आंदोलन की साख पर उठाए सवाल, छात्रों के टूटते भरोसे की कहानी

CJP के भीतर विवाद, नेताओं की सक्रियता और छात्रों की नाराजगी ने आंदोलन की विश्वसनीयता पर बहस छेड़ दी है। समझें कैसे असली मुद्दे पीछे छूट गए?

CJP प्रोपेगेंडा आपकी टाइमलाइन तक कैसे पहुँच रहा? समझिए Meta का एल्गोरिदम और मॉडरेशन कैसे साध रहे ग्लोबल लेफ्ट का नैरेटिव

CJP के प्रदर्शन से जुड़े Videos और पोस्ट Meta का एल्गोरिदम कैसे लोगों के फीड तक पहुँचा रहा है, जिन्होंने फॉलो नहीं किया, वो भी इनको देख रहे।
- विज्ञापन -