Homeदेश-समाजकोचिंग सेंटर की आड़ में ईसाई धर्मान्तरण की साजिश, पिकनिक के बहाने बुलाते थे:...

कोचिंग सेंटर की आड़ में ईसाई धर्मान्तरण की साजिश, पिकनिक के बहाने बुलाते थे: बैतूल में महिला टीचर और पादरी समेत 3 को पुलिस ने पकड़ा

पुलिस ने यहाँ एक कोचिंग सेंटर से कई नाबालिग बच्चों को मुक्त करवाया है। इन बच्चों की संख्या 11 और उम्र 2 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पीड़ितों में दलित समुदाय के छात्र भी शामिल हैं।

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में कोचिंग के बहाने हिन्दू छात्र-छात्राओं को ईसाई बनाने की साजिश का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने यहाँ एक कोचिंग सेंटर से कई नाबालिग बच्चों को मुक्त करवाया है। इन बच्चों की संख्या 11 और उम्र 2 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पीड़ितों में दलित समुदाय के छात्र भी शामिल हैं। हिन्दू संगठन की शिकायत पर सोमवार (16 सितंबर 2024) को 2 महिलाओं सहित कुल 3 आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इन सभी को हिरासत में ले कर पूछताछ चल रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना बैतूल के हमलावरपुर क्षेत्र की है। यहाँ एक महिला कोचिंग सेंटर चलाती है जिसमें आसपास के कई नाबालिग छात्र-छात्राएँ पढ़ने आती हैं। सोमवार को यहाँ हिन्दू सेना के सदस्य पहुँच कर हंगामा करने लगे। इस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि उन्हें कोचिंग की आड़ में नाबालिग बच्चों के ईसाई धर्म परिवर्तन की साजिश की सूचना मिली थी। बकौल दीपक कोचिंग सेंटर में नाबालिग बच्चे-बच्चियों का ब्रेनवॉश ईसाई मत अपनाने के लिए किया जाता है।

दावा किया जा रहा है कि कोचिंग सेंटर में कुछ ईसाई साहित्य व मज़हबी पुस्तकें भी मिली हैं। आरोप है कि छात्रों को ये किताबें पढ़ाई जाती हैं और उन्हें मज़हबी कार्यक्रमों में भी शामिल किया जाता है। इन बच्चों को ईसाई विधान से प्रार्थना भी कराए जाने की बात कही जा रही है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। कथित कोचिंग सेंटर में मौजूद कुल 11 छात्र-छात्राओं को पुलिस अपने साथ ले गई। ये सभी नाबालिग बताए जा रहे हैं।

हिन्दू सेना के सदस्यों ने इसे गंभीर अपराध माना है और धर्मान्तरण की साजिश बताते हुए पुलिस में शिकायती पत्र दिया है। शिकायत में कुल 3 लोगों को नामजद किया गया है जिसमें 2 महिलाएँ भी शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी आरोपितों को हिरासत में ले लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम व SC/ST एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

आरोपितों में एक पादरी भी बताया जा रहा है। हिरासत में ली गई महिला टीचर के पिता ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका दावा है कि घटना के दिन छुट्टी होने की वजह से उनकी बेटी बच्चों को पिकनिक ले जाने के लिए बुलवाया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -