Homeदेश-समाजउभरते हुए क्रिकेट स्टार की हत्या में शामिल सोहेल खान पर चुप क्यों है...

उभरते हुए क्रिकेट स्टार की हत्या में शामिल सोहेल खान पर चुप क्यों है मीडिया!

पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने गंभीर अवस्था में घायल पवार को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उन्हें कुछ घंटों के बाद मृत घोषित कर दिया गया।

मुंबई के भांडुप इलाक़े में क्रिकेटर राकेश अंबादास पवार की शुक्रवार (7 जून) को सुबह चंदनवाड़ी गाँव की सड़क पर एक पेट्रोल पंप पर तीन अज्ञात व्यक्तियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी।

सोशल मीडिया यूजर ने क्रिकेट स्टार की हत्या पर बॉलीवुड, NDTV और The Print के ख़िलाफ़ तीखी प्रतिक्रिया दर्ज करते हुए लिखा कि एक स्थानीय क्रिकेट स्टार राकेश पवार को सोहेल ख़ान (18) और आसिफ़ ख़ान (48) द्वारा सार्वजनिक स्थल पर मार डाला गया। पवार को एक चॉपर जैसे हथियार से बेरहमी से काट दिया गया! हालाँकि मिड-डे की खबर के मुताबिक केवल सोहैल का नाम सामने आया है जिसे उसी चॉल में रहने वाली राधिका की भतीजी ने देखा था। राकेश के भाई रवि को खान भाईयों पर पूरा शक है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की सुबह लगभग 12.30 बजे, राकेश पवार, जो कि युवा खिलाड़ियों के कोच भी हुआ करते थे, एक अज्ञात महिला मित्र के साथ अपनी बाइक पर महावीर पेट्रोल पंप पर गए थे, वहाँ पहले से उनका इंतज़ार कर रहे तीन व्यक्तियों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया।

पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने गंभीर अवस्था में घायल पवार को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उन्हें कुछ घंटों के बाद मृत घोषित कर दिया गया। भांडुप पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया किया है और अपराध शाखा इस हत्या मामले की जाँच में जुट गई है।

पुलिस ने इस बात की भी जानकारी दी कि क्रिकेटर की हत्या मामले में उस अज्ञात महिला के भी बयान दर्ज कर रही है जो उसके साथ घटना स्थल पर मौजूद थी। एक अधिकारी ने कहा, “उससे पूछताछ की जा रही है।” पुलिस को शक़ है कि क्रिकेटर की हत्या के लिए पहले से योजना बनाई गई थी। पुलिस पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।

अग्निवीरों के रोजगार पर कांग्रेस शासित राज्यों की चुप्पी क्यों? बीजेपी सरकारों ने बनाई नीति, विपक्षी राज्यों में अब भी इंतजार

अग्रिवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेगा जिसमें से 75 फीसदी सेना छोड़ देंगे। इनके जॉब को लेकर कॉन्ग्रेस सरकारें कोई प्लान नहीं बना पाई है।
- विज्ञापन -