Homeदेश-समाजमुस्लिम लड़की से प्रेम करता था दलित सूरज… अब पेड़ से लटका मिला युवक...

मुस्लिम लड़की से प्रेम करता था दलित सूरज… अब पेड़ से लटका मिला युवक का शव: इरशाद-अशफाक सहित 15 पर FIR

सूरज बरेली के शीशगढ़ कस्बे का रहने वाला था। उसका शव फतेहगंज पश्चिम में मिला है। पुलिस के अनुसार, सूरज और एक 16 साल की मुस्लिम युवती के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। दोनों लगभग 6 दिन पहले दोनों कहीं चले गए थे। सूरज उत्तराखंड के रूद्रपुर में प्राइवेट नौकरी कर रहा था। युवती भी उसके साथ ही रह रही थी।

उत्तर प्रदेश के बरेली में सूरज नाम के एक दलित युवक की नृशंस हत्या इसलिए कर दी गई, क्योंकि वह एक मुस्लिम लड़की से प्यार करता था। वह अपनी प्रेमिका के साथ भाग चुका था। इसके बाद लड़की के परिजनों ने सूरज की हत्या की धमकी दी थी। आखिरकार उसकी हत्या कर दी गई और सूरज का शव शनिवार (17 अगस्त 2024) को पेड़ से लटका हुआ मिला।

मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर लड़की के पिता छुट्टन, भाई तस्लीम, इरशाद हुसैन पत्रकार, अशफाक, रहमान समेत 10-15 अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 103(1), 238, 352, 351(2), 3(2)v के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही इन पर SC-ST Act की धाराएँ भी लगाई गई हैं।

बरेली के एडिशनल एसपी मुकेश चंद्र मिश्रा ने कहा का कहना है कि मामले की जाँच की जा रही है और तथ्‍यों के आधार पर आरोपितों से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। गाँव में शांति भंग ना हो इसके लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं, आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग को लेकर हिंदू संगठन मृतक के यहाँ पहुँचे।

सूरज बरेली के शीशगढ़ कस्बे का रहने वाला था। उसका शव फतेहगंज पश्चिम में मिला है। पुलिस के अनुसार, सूरज और एक 16 साल की मुस्लिम युवती के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। दोनों 10 अगस्त को कहीं चले गए थे। सूरज उत्तराखंड के रूद्रपुर में प्राइवेट नौकरी कर रहा था। युवती भी उसके साथ ही रह रही थी।

इस बीच जब लड़की के परिवार ने अपहरण करने के आरोप लगाते हुए लड़की के परिवार ने सूरज के खिलाफ थाना शीशगढ़ में अपहरण का मामला भी दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था और शुक्रवार (16 अगस्त 2024) को कोर्ट में उसका बयान भी दर्ज कराया था। वहीं, पुलिस सूरज को तलाश कर रही थी, लेकिन वह फरार था।

इसी बीच भिटौली नगला के समीप पेड़ पर शनिवार (17 अगस्त 2024) को फंदे से लटकता हुआ एक शव बरामद हुआ। यह शव 25 वर्षीय सूरज का था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद फारेंसिक टीम और अन्‍य ने मौके पर पहुँचकर सबूत जुटाए। इस मामले में अब आगे की जाँच हो रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ढहा एफिल टॉवर, गड्ढे में समाया गीजा पिरामिड और कीव में रूसी टैंक… Google Earth पर AI से बनती रहीं ‘असली जैसी’ इमेज, 24...

Google ने Google Earth का AI फीचर हटाया। विशेषज्ञों ने फर्जी सैटेलाइट तस्वीरों से गलत सूचना फैलने का बड़ा खतरा बताया।

स्पेन-मोरक्को सीमा पर प्रवासियों की भारी घुसपैठ, भू-राजनीतिक दबाव में घिरे स्पेन के PM पेड्रो सांचेज: US के सामने न झुकने की चुका रहे...

मोरक्को प्रवासन का इस्तेमाल स्पेन पर दबाव बनाने और इन शहरों के भविष्य पर बातचीत करने के लिए एक 'कूटनीतिक हथियार' के रूप में कर रहा है।
- विज्ञापन -