Homeदेश-समाजभीम आर्मी चीफ के गाँव के बगल दलित युवक मोंटी की लोहे की रॉड...

भीम आर्मी चीफ के गाँव के बगल दलित युवक मोंटी की लोहे की रॉड से पिटाई: सद्दाम गिरफ्तार, राकिब और फरमान की तलाश में जुटी UP पुलिस

सहारनपुर जिले के थानाक्षेत्र मिर्जापुर की है। यहाँ 28 अक्टूबर को मोंटी नाम के एक दलित युवक ने पुलिस में तहरीर दी है। तहरीर में मिर्जापुर पोल गाँव के मोंटी ने बताया कि सोमवार की दोपहर लगभग 4 बजे को वो चौराहे पर किसी का इंतज़ार कर रहे थे।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दलित उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यहाँ फरमान, सद्दाम और राकिब ने साथियों सहित मोंटी नाम के युवक की बेरहमी से पिटाई की है। पीड़ित अनुसूचित जाति से है जिसका घर भीम आर्मी चीफ रावण के मकान से महज कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है। मोंटी को बचाने आए उसके अन्य परिजनों पर भी हमला करके चोटिल कर दिया गया है। घटना सोमवार (28 अक्टूबर 2024) की है। गुरुवार (31 अक्टूबर) को पुलिस ने सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य हमलावरों की तलाश जारी है।

यह घटना सहारनपुर जिले के थानाक्षेत्र मिर्जापुर की है। यहाँ 28 अक्टूबर को मोंटी नाम के एक दलित युवक ने पुलिस में तहरीर दी है। तहरीर में मिर्जापुर पोल गाँव के मोंटी ने बताया कि सोमवार की दोपहर लगभग 4 बजे को वो चौराहे पर किसी का इंतज़ार कर रहे थे। तभी उनके ही गाँव का फरमान वहाँ आया और मोंटी को गालियाँ देते हुए बोला , “भं$, #ढा, *मार।”जब मोंटी ने फरमान की इस हरकत का विरोध किया तो वो आग बबूला हो गया।

आरोप है कि फरमान ने थोड़ी ही देर में हमलावरों की भीड़ जमा कर ली। इस भीड़ में फरमान के साथ राकिब और सद्दाम भी शामिल थे। सभी के हाथों में लाठी-डंडे और सरिया आदि थी। ये सभी मिल कर मोंटी को पीटने लगे। जब पीड़ित को बचाने उसके गाँव के लोग व कुछ अन्य परिजन आए तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी। खुद पर हुआ हमला साजिश बताते हुए मोंटी ने आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई करने की माँग की है।

मोंटी की इस तहरीर पर पुलिस ने राकिब, सद्दाम और फरहान को नामज़द आरोपित बनाते FIR दर्ज कर ली है। इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 (2) और 352 के साथ SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। गुरुवार (31 अक्टूबर) को पुलिस ने सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया है। वह अपने ही गाँव के पास कासमपुर पुलिस के पास छिपा था और कहीं भागने की फिराक में था।

फरार चल रहे अन्य आरोपितों की तलाश सहित मामले में जाँच व अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। बताते चलें कि मोंटी का परिवार भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण के गाँव से महज कुछ ही दूरी पर है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

IIT से इंजीनियरिंग, विदेशी कंपनियों में काम, RSS से पुराना जुड़ाव… जानें कौन हैं जगदीश आफले, जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का पहला सचिव किया...

राम मंदिर में चंदा चोरी विवाद को लेकर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे थे, जिसके बाद जगदीश आफले को पहला सचिव नियुक्त किया गया।

‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाएगी BJP, जालंधर से वाराणसी के बीच निकलेगी भव्य यात्रा: जानिए पंजाब-UP चुनाव में रविदासिया समुदाय को कैसे साध रही भारतीय...

बीजेपी का 'समरसता संकल्प अभियान' (सामाजिक समरसता और संकल्प के लिए अभियान) 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक लगभग सात महीनों तक चलेगा।
- विज्ञापन -