Friday, April 19, 2024
Homeदेश-समाजदिनेश बन कर किराए पर रहता था शादीशुदा 'दानिश', अश्लील वीडियो बना कई बार...

दिनेश बन कर किराए पर रहता था शादीशुदा ‘दानिश’, अश्लील वीडियो बना कई बार किया विधवा का रेप: जबरन निकाह, खिलाया गोमांस

दानिश ने महिला के साथ जबरन निकाह किया और गोमांस खिलाया। उसके दोस्त भी महिला के साथ छेड़छाड़ करते थे। वो पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं।

देश की राजधानी दिल्ली से लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोपित न सिर्फ पहले खुद को हिन्दू बता कर छद्म नाम से किराए पर रहा, बल्कि उसने पीड़िता का नहाते हुए अश्लील वीडियो भी शूट कर लिया। आरोपित दानिश ने इसके बाद उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया। कई बार उसका बलात्कार किया। उसे दिल्ली बुला कर जबरन इस्लामी धर्मांतरण करा दिया। दानिश ने पीड़ित महिला को जबरन गोमांस खाने के लिए भी मजबूर किया।

बुराड़ी थाना पुलिस ने शुक्रवार (29 अक्टूबर, 2021) को पीड़िता की शिकायत पर मुख्य आरोपित बुराड़ी निवासी दिनेश राणा उर्फ इनाम अली उर्फ दानिश राणा व उसके अन्य साथियों के खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी, मारपीट, आपराधिक षड्यंत्र समेत कई धाराओं में FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। आरोपित फिलहाल फरार है। पीड़िता को पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई है। पीड़ित महिला की उम्र 40 वर्ष है, जो छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की रहने वाली है।

वहीं पर महिला का ससुराल भी है। ससुराल के मकान में 2005 से ही कैसर नाम का एक व्यक्ति रहा करता था। उसका सर्दियों में कंबल बेचने का व्यापार था। उसके कुछ साथी भी उसके साथ रहते थे। फरवरी 2017 में पीड़िता के पिता की मृत्यु हो गई। इसके बाद कैसर अपने दोस्त दानिश को लेकर यहाँ रहने आया। उसने खुद का नाम ‘दिनेश राणा’ बताया और अपना धर्म हिन्दू बताया। दिसंबर 2019 में उसने पीड़िता की अश्लील तस्वीरें खींच लीं।

इसके बाद करीब एक-डेढ़ साल तक वो पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा और उससे 3.5 लाख रुपए वसूल लिए। 2020 में उसने महिला को डरा-धमका कर बिलासपुर के एक होटल में बुलाया। यहाँ उसने पीड़िता के साथ बलात्कार किया। कुल मिला कर उसने 8.5 लाख रुपए और 7 लाख रुपए के गहने हड़प लिए। करीब एक साल तक वो विधवा का शारीरिक शोषण करता रहा। अप्रैल 2021 को उसने महिला को अपनी घरेलू सहायिका के साथ दिल्ली बुलाया।

आरोपित ने घरेलू सहायिका को छत्तीसगढ़ भेज दिया और पीड़ित महिला को अलग-अलग मकानों में रखता रहा। इसी दौरान महिला को पता चला कि जिसे वो दिनेश समझ रही है, वो असल में ‘दानिश’ है। मई 2021 में जब वो महिला को अपने घर ले गया, तब खुलासा हुआ कि वो पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। 15 जून, 2021 को उसने महिला के साथ जबरन निकाह किया और गोमांस खिलाया। उसके दोस्त भी महिला के साथ छेड़छाड़ करते थे।

पीड़िता ने इसके बाद पुलिस में शिकायत करने का मन बनाया क्योंकि दानिश की हरकतें अब बर्दाश्त से बाहर हो गई थीं। पीड़िता के वकील राकेश कौशिक ने जानकारी दी है कि न सिर्फ दानिश, बल्कि उसका पूरा परिवार महिला को प्रताड़ित कर रहा था। उस पर जबरन इस्लामी धर्मांतरण के दबाव बनाए गए थे। मुस्लिम बनाने की पुष्टि के लिए निकाल के वक्त गोमांस खिलाया गया था। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है। फ़िलहाल वो फरार चल रहा है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

EVM से भाजपा को अतिरिक्त वोट: मीडिया ने इस झूठ को फैलाया, प्रशांत भूषण ने SC में दोहराया, चुनाव आयोग ने नकारा… मशीन बनाने...

लोकसभा चुनाव से पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) को बदनाम करने और मतदाताओं में शंका पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

‘कॉन्ग्रेस-CPI(M) पर वोट बर्बाद मत करना… INDI गठबंधन मैंने बनाया था’: बंगाल में बोलीं CM ममता, अपने ही साथियों पर भड़कीं

ममता बनर्जी ने जनता से कहा- "अगर आप लोग भारतीय जनता पार्टी को हराना चाहते हो तो किसी कीमत पर कॉन्ग्रेस-सीपीआई (एम) को वोट मत देना।"

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe