Homeदेश-समाजशराब पीकर हवा में उछाली बोतल, क्रू मेंबर को गाली बकी: दुबई- मुंबई इंडिगो...

शराब पीकर हवा में उछाली बोतल, क्रू मेंबर को गाली बकी: दुबई- मुंबई इंडिगो फ्लाइट में 2 यात्रियों ने की बदसलूकी, दोनों गिरफ्तार

एयरलाइन ने अपनी शिकायत में कहा, "दुबई से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6E 1088 में दो यात्रियों को नशे की हालत में पाया गया। कई बार चेतावनी देने के बावजूद उन्होंने शराब पीना जारी रखा। जब एक केबिन क्रू मेंबर ने उनकी बोतलें ले लीं, तो दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज की।"

फ्लाइट्स में हंगामा करने और बदसलूकी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला दुबई से मुंबई आ रही एक इंडिगो फ्लाइट (Indigo Flight Rucks) का है। बुधवार (22 मार्च 2023) को दुबई से काम करके भारत लौट रहे 2 यात्रियों ने फ्लाइट में शराब पीकर जमकर हंगामा किया। नशे में धुत दोनों लोगों ने फ्लाइट के क्रू मेंबर (Crew Member) और सह यात्रियों के साथ गाली गलौज भी की। एयरलाइंस की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में उतरने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। हालाँकि, उन्हें जमानत मिल गई है। आरोपितों की पहचान जॉन जी डिसूजा और दत्तात्रेय बापरडेकर के रूप में हुई है। फ्लाइट ने दुबई से मुंबई के लिए जैसे ही उड़ान भरी, दोनों ने शराब पीना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार, फ्लाइट में मौजूद दूसरे यात्रियों और क्रू मेंबर ने जब इस पर आपत्ति जताई तो दोनों उन पर गुस्सा हो गए और उन्हें गालियाँ देने लगे। यही नहीं उन्होंने जश्न मनाने के लिए हवा में शराब की बोतल भी उछाली थी। पुलिस ने कहा कि चालक दल को उनसे बोतलें छीननी पड़ी थीं।

मुंबई पुलिस ने इस मामले गंभीरता से लेते हुए आरोपितों के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 (दूसरों के जीवन को और सुरक्षा को खतरे में डालने) और 21, 22 व 25 (विमान नियमों का उल्लंघन करने) के तहत मामला दर्ज किया था।

एयरलाइन ने अपनी शिकायत में कहा, “दुबई से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6E 1088 में दो यात्रियों को नशे की हालत में पाया गया। कई बार चेतावनी देने के बावजूद उन्होंने शराब पीना जारी रखा। जब एक केबिन क्रू मेंबर ने उनकी बोतलें ले लीं, तो दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज की।”

बता दें कि इससे पहले 11 मार्च 2023 को लंदन-मुंबई फ्लाइट में धूम्रपान की एक घटना सामने आई थी। 37 वर्षीय अमेरिकी नागरिक रमाकांत को एयर इंडिया की लंदन-मुंबई फ्लाइट में बाथरूम में धूम्रपान करते और अन्य यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए पकड़ा गया था। इसी तरह 30 जनवरी 2023 को मुंबई आ रही विस्तारा की एक फ्लाइट में इटली की महिला यात्री ने नशे में धुत होकर हंगामा मचा दिया था। उसने केबिन क्रू के सदस्यों पर हमला किया। उन पर थूका। गाली दी। रोकने की कोशिश करने पर चिल्लाने लगी। फिर कपड़े उतारकर अर्धनग्न अवस्था में विमान में ही चलने लगी। विमान के मुंबई में लैंड करने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -