Homeदेश-समाजजाहिद ने रवि बन शादीशुदा हिन्दू महिला को फँसाया, मजार पर निकाह-धर्मांतरण, बेटी होने...

जाहिद ने रवि बन शादीशुदा हिन्दू महिला को फँसाया, मजार पर निकाह-धर्मांतरण, बेटी होने के बाद मारपीट: UP पुलिस ने दबोचा

हालाँकि, कोतवाली पुलिस ने धर्मांतरण की बात से इनकार किया है। पुलिस ने बताया कि ससुराल में पीड़िता के साथ मारपीट होती थी और उसे प्रताड़ित किया जाता था।

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में शादी के बाद एक महिला का जबरन धर्म-परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। यूपी पुलिस ने शनिवार (7 अगस्त, 2021) को इस मामले में FIR दर्ज की और फिर आरोपित को धर-दबोचा। हालाँकि, कोतवाली पुलिस ने धर्मांतरण की बात से इनकार किया है। इस घटना की सूचना मिलते ही कई हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता पुलिस चौकी में जमा हो गए और कार्रवाई की माँग की।

पुलिस ने जब आरोपित के घर दबिश दी तो वो वहाँ नहीं मिला। उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री दिनेश सिंह तोमर और हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सुबोध मिश्रा को महिला ने अपनी आपबीती सुनाई थी। महिला ने उन्हें बताया कि उसका विवाद 2004 में हुआ था, जिसके बाद दो बेटियाँ भी हुईं। पति मानसिक रोगी था, इसीलिए वो एक अस्पताल में नौकरी करने लगीं।

वहीं पर जाहिद नाम का युवक छद्म हिन्दू नाम के साथ नौकरी कर रहा था। वहाँ वो ‘रवि’ नाम से रह रहा था। उक्त युवक ने महिला के साथ नजदीकी बढ़ा कर उसे अपने जाल में फाँस लिया और फिर शादी कर ली। महिला की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। आरोप है कि 2015 में जाहिद उक्त महिला को कायमगंज स्थित एक मजार पर ले गया, जहाँ उसका धर्मांतरण करा दिया। कलमा और दारूल शरीफ की शिक्षा देने का भी आरोप है।

महिला का आरोप है कि उसके पिता की मौत के बाद मिले 1 लाख रुपए भी धीरे-धीरे कर आरोपित ने हड़प लिए। 24 जून, 2021 को बेटी के नाम जमा 50 हजार रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भी तुड़वा दी और वो रुपए भी छीन लिए। पीड़िता से अब वो तलाक लेना चाहता है। हिन्दू संगठनों ने स्थानीय कोतवाल को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जबरन रुपए ऐंठने और जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि ससुराल में पीड़िता के साथ मारपीट होती थी और उसे प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता का आरोप है कि जाहिद सलीम का पेशा ही है कि वो युवतियों को अपने जाल में फँसा कर उनका इस्लामी धर्मांतरण कराता है। एसपी ने खुद संज्ञान लेकर नगर कोतवाल को इस मामले की जाँच करने के आदेश दिए हैं। उक्त युवक के साथ शादी के बाद महिला की एक पुत्री भी हुई। आरोप है कि मजार पर युवक ने कुछ कागजात पर हस्ताक्षर करा कर महिला को बताया था कि अब हमारा निकाह हो गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -