Homeदेश-समाजपड़ोस की हिन्दू युवती को भगा ले गए गुल मोहम्मद और अजर हसन, घर...

पड़ोस की हिन्दू युवती को भगा ले गए गुल मोहम्मद और अजर हसन, घर पर लटका है ताला: मजदूर पिता ने लगाई न्याय की गुहार: तलाश में जुटी पुलिस

शिकायत में बताया गया है कि सुबह लगभग 4 बजे उनकी बेटी को उसी गाँव के गुल मोहम्मद और अजर हसन बाइक से भगा ले गए।

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से ‘लव जिहाद’ का नया मामला सामने आया है। यहाँ गुल मोहम्मद पर एक हिन्दू लड़की को अपने साथ बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने अपनी शिकायत में गुल मोहम्मद के साथ अजर हसन को भी नामजद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। घटना शनिवार (19 नवम्बर 2022) की है।

घटना नारखी थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया है कि शनिवार को सुबह लगभग 4 बजे उनकी बेटी को उसी गाँव के गुल मोहम्मद और अजर हसन बाइक से भगा ले गए। गुल मोहम्मद के अब्बा का नाम इसराज अली जबकि अजर हसन के अब्बा का नाम अफसर अली है। शिकायत में पीड़िता के पिता ने अपनी बेटी को दोनों आरोपितों के साथ गाँव के ही एक चश्मदीद द्वारा देखे जाने का दावा किया है।

अपहृत युवती की उम्र 22 वर्ष बताई गई है। पीड़ित पिता ने शिकायत में आगे लिखा है कि उन्होंने अपनी बेटी को अपने स्तर से खोजने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में खुद को मजदूर बताते हुए आरोपितों पर कठोर कार्रवाई की माँग की है। इस शिकायत पर पुलिस ने IPC की धारा 363 के तहत FIR दर्ज कर के आरोपितों और अपहृत लड़की की तलाश शुरू कर दी है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, DSP टूंडला हरिमोहन सिंह ने अपहर्ता को जल्द से जल्द बरामद कर के आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। ऑपइंडिया ने इस मामले में पीड़िता के पिता से बात की। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपित बालिग हैं और उनके पड़ोसी हैं। अपने गाँव को हिन्दू बहुल बताते हुए पीड़ित पिता ने बताया कि वहाँ मुस्लिम समुदाय के लगभग 15 घर हैं। अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी न होने की जानकारी देते हुए लड़की के पिता ने हमें बताया कि घटना के बाद से आरोपित गुल मोहम्मद के घर वाले भी मकान पर ताला लगा कर कहीं चले गए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -