Wednesday, May 21, 2025
Homeदेश-समाजजमानत मिलते ही पृथ्वी शॉ पर सपना गिल ने कराई FIR: कहा- गलत तरीके...

जमानत मिलते ही पृथ्वी शॉ पर सपना गिल ने कराई FIR: कहा- गलत तरीके से छुआ, केस दर्ज कराने से रोकने के लिए गिड़गिड़ाने लगे थे

सपना का दावा है कि जब वह बीच बचाव करने गई तो पृथ्वी शॉ ने उसे गलत तरीके से छुआ। जब उसने केस दर्ज कराने की बात कही तो शॉ गिड़गिड़ाने लगे। इसकी वजह से उसने उस समय केस दर्ज नहीं कराया था।

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल के बीच का विवाद गहराता जा रहा है। जमानत मिलने के बाद सोमवार (21 फरवरी, 2023) को सपना ने पृथ्वी शॉ और उनके दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उसने भारतीय क्रिकेटर पर गलत तरीके से छूने जैसे आरोप लगाए हैं। साथ ही दावा किया है कि घटना के दिन जब उसने केस दर्ज कराने की बात कही तो शॉ गिड़गिड़ाने लगे थे। इसकी वजह से उसने उस समय केस दर्ज नहीं कराया था।

पिछले हफ्ते सेल्फी लेने को लेकर हुए विवाद के बाद पृथ्वी शॉ पर हमले और जबरन वसूली के आरोप में सपना गिल और उसके दोस्तों शोभित ठाकुर, रुद्र सोलंकी तथा साहिल सिंह को गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को अंधेरी की अदालत ने इन्हें जमानत दे दी। जमानत मिलने के बाद सपना गिल ने पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव, बृजेश और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सपना ने धारा 154, 326 ए, 326 बी, 354, 354 बी, 370, 370 ए, 376 डीबी, 376 ई, 509 के तहत शिकायत दर्ज कराई है।

बता दें धारा 354 छेड़छाड़ और लज्जा भंग करने और 354बी किसी महिला को निर्वस्त्र होने के लिए बाध्य करने की नीयत से हमला करने पर लगाया जाता है। सपना ने आरोप लगाए हैं कि विवाद के बाद पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त शोभित ठाकुर की पिटाई कर रहे थे। शॉ और उनके दोस्त नशे की हालत में थे। सपना बीच-बचाव करने गईं तो पृथ्वी शॉ ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। सपना ने अपने ऊपर लगाए गए 50 हजार रुपए की वसूली के आरोप को भी निराधार बताया है। रिपोर्टों के अनुसार सपना ने कहा, “50 हजार होते क्या हैं। इतना तो मैं एक दिन में 2 रील बनाकर कमा लूँगी।”

15 फरवरी को क्या हुआ था?

मामला 15 फरवरी 2023 की रात का है। मुंबई के सांताक्रूज इलाके में स्थित एक होटल में पृथ्वी शॉ डिनर के लिए गए थे। यहाँ सपना गिल और शोभित ठाकुर ने शॉ के साथ सेल्फी लेने की बात कही। इस पर पृथ्वी तैयार हो गए। लेकिन कुछ देर बाद फिर सपना गिल और शोभित ठाकुर कुछ और लोगों के साथ सेल्फी लेने के लिए पहुँच गए। पृथ्वी ने इस बार मना कर दिया। लेकिन सेल्फी लेने आए लोग मानने को तैयार नहीं थे। इस पर पृथ्वी शॉ ने मैनेजर बुलाकर उन्हें होटल से बाहर करा दिया।

इसके बाद पृथ्वी अपनी कार लेकर होटल से निकल गए। कथित तौर पर सपना गिल और शोभित ठाकुर ने अपने साथियों के साथ उनका पीछा किया। रेड लाइट पर जब पृथ्वी ने कार रोकी तो आरोपितों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। आरोप है कि सपना और उसके साथियों ने पृथ्वी से 50 हजार रुपए ऐंठने की भी कोशिश की। झूठे केस लगाने की धमकी भी दी।

पृथ्वी शॉ के साथ हुई इस घटना को लेकर उनके दोस्त आशीष यादव ने ओशिवारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद सपना और उनके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

साला, ब&नचो#, हरा&जा$, कुत्ता, माद&चो$… राहुल गाँधी के ‘मोहब्बत की दुकान’ से पत्रकार के लिए निकली भाषा सुनी आपने? ‘कश्मीर फाइल्स’ को इन्होंने ही...

पूर्व RAW चीफ अमरजीत सिंह दुलत ने अपना झुकाव कॉन्ग्रेस की तरफ बताया और जब उनसे सवाल किया गया कि वो पाकिस्तान गए हैं तो उन्होंने गाली दे डाली।

कोई यूट्यूबर-कोई छात्र, कोई तस्कर-कोई मजदूर… देश के अलग-अलग शहरों से पकड़े गए हैं ‘गद्दार’, जानिए गजाला से लेकर ज्योति तक कैसे बने पाकिस्तानी...

ज्योति, शहजाद समेत अब तक 15 पाकिस्तानी जासूस भारत में गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें 6 जासूस पंजाब से, 5 हरियाणा से और एक यूपी से गिरफ्तार किये गये हैं। ज्योति के अलावा गजाला नाम की महिला भी शामिल है। ये लोग ISI तक भारतीय खुफिया जानकारियाँ पहुँचाते थे
- विज्ञापन -