Homeदेश-समाजइस्लामपुरा में मुस्लिमों ने हिन्दू युवक को पीटा, पत्थरबाजी और गोलीबारी से दहला मुरैना:...

इस्लामपुरा में मुस्लिमों ने हिन्दू युवक को पीटा, पत्थरबाजी और गोलीबारी से दहला मुरैना: हिंसा में महिलाएँ भी शामिल

इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर ईंट और पत्थर देखे गए हैं। पुलिस घटना का CCTV फुटेज और अन्य सबूत जमा कर रही है। इसके आधार पर आरोपितों की पहचान कर जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

मध्य प्रदेश के मुरैना (Muraina, Madhya Pradesh) में सांप्रदायिक तनाव की खबर है। यहाँ शुक्रवार (10 फरवरी 2023) को 2 पक्षों के विवाद में पथराव हुआ है और गोलियाँ चली हैं। पत्थरबाजी में महिलाएँ भी शामिल बताई जा रही हैं। इस घटना में लगभग 6 लोग घायल हुए हैं। भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुँचकर हालात को काबू किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना मुरैना के उत्तमपुरा क्षेत्र की है। यहाँ इस्लामपुरा कॉलोनी के रहने वाले मुन्ना राठौर का किसी बात पर कुछ मुस्लिम युवकों से विवाद हो गया। इस दौरान एक मुस्लिम युवक जाकर अपने समुदाय के लोगों को जुटा लाया। कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों में हंगामा शुरू हो गया। इस हंगामे में महिलाएँ भी शामिल रहीं। विवाद शाम को हुआ। इसके बाद अँधेरे में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की और गोलियाँ चलाईं।

घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुँची। पुलिस ने बल प्रयोग करके दोनों पक्षों को तितर-बितर किया। माहौल शांत होने के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर ईंट और पत्थर देखे गए हैं। पुलिस घटना का CCTV फुटेज और अन्य सबूत जमा कर रही है। इसके आधार पर आरोपितों की पहचान कर जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -