Homeदेश-समाजदिवाकर के प्यार में अब्बा संग ईरान से मुरादाबाद आई फिजा, हो गई सगाई-जल्द...

दिवाकर के प्यार में अब्बा संग ईरान से मुरादाबाद आई फिजा, हो गई सगाई-जल्द बजेगी शहनाई: रामलला का दर्शन करने जाएँगी अयोध्या

फिजा के भारत आने से पहले दिवाकर भी ईरान जा चुके हैं। फिजा इस समय अपने अब्बा के साथ मुरादाबाद में दिवाकर के घर ही ठहर हुई हैं। दोनों की सगाई शुक्रवार (15 अप्रैल 2024) को हुई। मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के निवासी हैं। वे ट्रेवेल ब्लॉग चलाते हैं।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का यूट्यूबर दिवाकर चर्चा में है। वजह है उसकी होने वाली पत्नी फिजा। दरअसल, फिजा ईरान की रहने वाली है। वह अपने अब्बा के साथ इस समय भारत आई हुई है। दिवाकर के साथ उसने सगाई कर ली है। दोनों रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या भी जाने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार फिजा अपने अब्बा के साथ 20 दिनों के लिए भारत आई हुई है। उसके अब्बा मसूद अख्तर के अनुसार उन्होंने गैर मुल्क में बेटी की विवाह से जुड़ी औपचारिकताएँ ईरान में पूरी कर ली है। भारत में भी इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रियाएँ पूरी होने के बाद दिवाकर और फैजा की शादी हो जाएगी।

ईरान के हमादान शहर के रहने वाले मसूद अख्तर अखरोट के किसान हैं। उनकी बेटी और दिवाकर के बीच बातचीत इंस्टाग्राम के जरिए करीब दो साल पहले शुरू हुई थी। पहले दोनों अच्छे दोस्त बने फिर उनमें प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया।

फिजा के भारत आने से पहले दिवाकर भी ईरान जा चुके हैं। फिजा इस समय अपने अब्बा के साथ मुरादाबाद में दिवाकर के घर ही ठहर हुई हैं। दोनों की सगाई शुक्रवार (15 अप्रैल 2024) को हुई। मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के निवासी हैं। वे ट्रेवेल ब्लॉग चलाते हैं। वहीं फिजा पोस्ट ग्रेजुएशन की छात्रा हैं।

फिजा और दिवाकर के रिश्ते को लेकर दोनों के घर वाले भी राजी हैं। जुलाई 2023 में दिवाकर टूरिस्ट वीजा पर फिजा से मिलने ईरान के हमादान शहर गए थे। इसके बाद फरवरी 2024 में फिजा अपने अब्बा मसूद अख्तर के साथ मुरादाबाद आई। फिजा को उम्मीद है कि इसी यात्रा के दौरान उनका विवाह दिवाकर से हो जाएगा।

दिवाकर और फिजा ने बताया कि उनके बीच में अलग-अलग धर्म व मत होना किसी भी प्रकार से समस्या की वजह नहीं है। दोनों ने एक दूसरे को अपने धर्म और मजहब के हिसाब से जीने की छूट दे रखी है। जल्द ही यह जोड़ा अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि का दर्शन और आगरा के ताजमहल का दीदार करने की तैयारी कर रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -