Homeदेश-समाजमणिपुर में फिर से हिंसा, 9 मैतेई हिन्दुओं को मार डाला: राजधानी में...

मणिपुर में फिर से हिंसा, 9 मैतेई हिन्दुओं को मार डाला: राजधानी में लूटपाट की भी घटना, अब तक आतंकियों ने लूटे 4000 हथियार

राज मेडिसिटी में घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। 'जवाहरलाल नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (JNIMS)' में मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम हुआ।

एक तरफ जहाँ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर में माहौल शांत करने के लिए खुद प्रयास कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राज्य में एक बार फिर से हिंसा भड़क गई है। ताज़ा घटना मणिपुर के ईस्ट इम्फाल जिले के अगिजांग गाँव में हुई है। मंगलवार (13 जून, 2023) की रात हुई इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैला हुआ है। उधर सुरक्षा एजेंसियों ने 1000 से भी ज्यादा हथियार बरामद करने में सफलता पाई है, जिन्हें आतंकियों द्वारा लूटा गया था।

3 मई को हिंसा शुरू होने के बाद से ही लगातार पुलिस से लेकर आम लोगों तक से बड़ी मात्रा में हथियार आतंकियों ने लूटे थे। पूरे मणिपुर में हिंसा शुरू होने के बाद से अब तक विभिन्न थानों और आउटपोस्ट्स से 4000 से भी अधिक हथियार और 5 लाख से भी अधिक गोली-बारूद लूटे जा चुके हैं। अब तक इनमें से 1040 बंदूकों और 13,601 गोली-बारूद जब्त करने में ही पुलिस को सफलता मिली है। इतना ही नहीं, सुरक्षा एजेंसियों ने 320 ज़िंदा बम जब्त कर के उन्हें निष्क्रिय करने में सफलता पाई है।

ताज़ा हिंसा की बात करें तो अब तक 9 लोग मारे गए हैं और 11 घायल हुए हैं। ये इलाका कांगपोकपि जिले के साथ लगती है। इम्फाल ईस्ट के एसपी के शिवकांत सिंह, जो रात के 10-10:30 बजे घटनास्थल पर पहुँचे थे, उन्होंने बताया कि पुलिस और आतंकियों के बीच गोलीबारी के कारण ये घटना हुई है। राज मेडिसिटी में घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। ‘जवाहरलाल नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (JNIMS)’ में मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम हुआ।

वहीं इम्फाल वेस्ट के मोइरंगखोम इलाके में भी लूटपाट की घटनाएँ हुई हैं। जिन 9 लोगों की हत्या हुई है, वो सभी मैतेई समाज के थे। इसके बाद इम्फाल के दोनों जिलों में कर्फ्यू की समयसीमा भी बढ़ा दी गई है और दिन-रात कर्फ्यू जारी रहेगा। इससे पहले कर्फ्यू में कुछ राहत दिए जाने की शुरुआत है। बता दें कि ईसाई आतंकियों ने मैतेई समाज के लोगों का बड़े स्तर पर कत्लेआम किया है, क्योंकि वो नहीं चाहते कि मूलनिवासियों को जनजातीय समाज का दर्जा मिले।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या है हिमाचल प्रदेश का नया ‘विधवा और अनाथ उपकर’? ‘खटाखट’ वादों ने किया अर्थव्यवस्था का बँटाधार, अब अनोखे ‘Cess’ लगा रही कॉन्ग्रेस सरकार

हिमाचल सरकार पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त उपकर ले रही है, जिससे विधवा-अनाथ बच्चों की मदद के लिए फंड बनाया जाएगा।

‘SIR’ पर प्रकाश राज का फर्जीवाड़ा एक्सपोज: कर्नाटक में अपना वोट कटने का फैला रहे थे भ्रम, चुनाव आयोग ने पोल खोली; पढ़ें सच्चाई

EC ने प्रकाश राज का नाम मतदाता सूची से मनमाने ढंग से नहीं हटाया गया है। पंजीकृत पते पर न रहने के कारण वहाँ केवल 'Shifted' स्टेटस लिखा गया है।
- विज्ञापन -