Tuesday, May 7, 2024
Homeदेश-समाजआँखों में झोंकी लाल मिर्च और गोलियों से भून डाला: BJP नेता की हत्या...

आँखों में झोंकी लाल मिर्च और गोलियों से भून डाला: BJP नेता की हत्या करने वाले गैंगस्टर की पुलिस कस्टडी में हत्या, राजस्थान में टोल प्लाजा के पास वारदात

4 सितम्बर, 2022 को भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में भाजपा नेता कृपाल सिंह की हत्या गोलियों से भून कर तब कर दी गई थी जब वो कार से अपने घर आ रहे थे।

राजस्थान के भरतपुर जिले में एक गैंगस्टर की पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम कुलदीप जघीना है जो एक भाजपा नेता की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। घटना को एक टोल टैक्स पर तब अंजाम दिया गया जब कुलदीप को एक रोडवेज बस से पुलिस पेशी के लिए ले जा रही थी। हमले में कुछ यात्रियों को भी चोटें आईं हैं। पुलिस ने हत्या में शामिल 4 हमलावरों की गिरफ्तार का दावा किया है। घटना बुधवार (12 जुलाई, 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला भरतपुर जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर बीकानेर-आगरा नेशनल हाईवे पर स्थित अमोली टोल प्लाजा का है। बुधवार को जयपुर सेंट्रल जेल में बंद 7 आरोपितों को भरतपुर के जिला न्यायालय में पेश होना था। ये सभी आरोपित 4 सितम्बर, 2022 हो भरतपुर में हुए भाजपा नेता कृपाल सिंह हत्याकांड में आरोपित थे। पुलिस इन सभी को एक रोडवेज बस से ला रही थी जिसमें अन्य सवारियाँ भी मौजूद थीं।

जैसी ही ये बस अमोली टोल प्लाजा के पास पहुँची इस पर हमला हो गया। हमले के बाद के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। भाजपा ने इस घटना को प्रदेश सरकार के ध्वस्त लॉ एन्ड आर्डर का सबूत बताया है।

बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा पर जैसे ही रोडवेज बस ड्राइवर ने रसीद कटवाने के लिए बस रोका तो बाइक और स्कार्पिओ से आए बदमाशों ने अंदर घुस कर आरोपितों की सुरक्षा में तैनात पुलिस वालों की आँखों में लाल मिर्च झोंक दी। इसके बाद गैंगस्टर कुलदीप जघीना को निशाना बना कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। कुलदीप को 20 से 25 गोलियाँ लगी और उसकी मौत मौके पर ही हो गई। गोलियों के छर्रे से बस में सवार अन्य यात्री और कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं जिनका इलाज करवाया जा रहा है।

इस घटना का संज्ञान पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने लिया। भारी पुलिस बल ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और हमलावरों की कॉम्बिंग शुरू कर दी। राजस्थान पुलिस ने दावा किया है कि सभी हमलावरों को 3 घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए हमलावरों की संख्या 4 बताई जा रही है। इनके नाम बबलू मालीपुरा,सौरभ,विष्णु और धर्मराज बताए जा रहे हैं। इसमें 2 आरोपितों के पैर में पुलिस से मुठभेड़ के दौरान गोली लगने की खबर है।

प्रॉपर्टी के विवाद में हुआ था कृपाल का कत्ल

बताते चलें कि 4 सितम्बर, 2022 को भरतपुर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में भाजपा नेता कृपाल सिंह की हत्या गोलियों से भून कर तब कर दी गई थी जब वो कार से अपने घर आ रहे थे। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपित के तौर पर कुलदीप सिंह जघीना का नाम सामने आया था। कुलदीप के अलावा 11 हमलावरों में विश्वेन्द्र, राहुल, विजय पाल और प्रभाव के नाम सामने आए थे। हत्या की वजह कृपाल सिंह और कुलदीप के बीच प्रॉपर्टी का विवाद बताया गया था।

कृपाल सिंह को 3 गोलियाँ मार कर कृपाल साथियों सहित गोवा चला गया था। हालाँकि 7 सितम्बर 2022 को उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। तब से कुलदीप सिंह जेल में ही था। इस केस में कुलदीप सिंह जघीना ने मुख्य गवाह लोकेन्द्र को भी धमकी दी थी।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘पतंजलि’ केस में अब IMA ही फँस गया: जिस नियम के तहत बाबा रामदेव पर हुई कार्रवाई अब वही विवाद में, पुनर्विचार करेगी केंद्र...

ASG ने बताया कि 2018 में ड्रग्स-कॉस्मेटिक्स कानून की नियम संख्या 170 की अधिसूचना जारी की गई थी। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ 8-9 याचिकाएँ दायर हैं।

राजदीप सरदेसाई कॉन्ग्रेस की गोद में बैठ पाकिस्तान और 26/11 आतंकी हमले पर दे रहे थे ज्ञान, पुराने कॉन्ग्रेसी नेता ने सरेआम धो डाला

राजदीप सरदेसाई ने इस बार शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा से ऑन टीवी अपनी फजीहत करवाई है। इस बार उन्हें कॉन्ग्रेस का बचाव करने पर लताड़ा गया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -