Homeदेश-समाजझारखंड: टॉफी का लालच देकर 7 साल की बच्ची को अपनी दुकान पर ले...

झारखंड: टॉफी का लालच देकर 7 साल की बच्ची को अपनी दुकान पर ले गया राशन दुकानदार मोहम्मद इक़बाल, फिर किया रेप

FIR के अनुसार, पीड़ित बच्ची अपने खेत के पास खेल रही थी। इस दौरान राशन दुकानदार मोहम्मद इक़बाल की उस पर बुरी नजर पड़ी और उसने टॉफी का लालच देकर उसे अपनी दुकान पर ले गया। रेप के बाद डरी-सहमी बच्ची रोते हुए अपने घर पहुँची, जहाँ माँ के पूछने पर उसने कहा कि मोहम्मद इक़बाल ने उसे धमकी दी है कि....

झारखंड की राजधानी राँची में टॉफी का लालच देकर एक 7 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। ये घटना डोरंडा की है, जहाँ 28 वर्षीय मोहम्मद इकबाल उर्फ़ विक्की ने मंगलवार (मार्च 30, 2021) को इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपित रोजमर्रा की चीजों की दुकान चलाता है। उसने बच्ची को टॉफी का लालच दिया और उसे अपने साथ अपनी दुकान पर ले गया। वहाँ उसने बच्ची के साथ रेप किया।

मामला संज्ञान में आने के बाद राँची की डोरंडा पुलिस ने छापेमारी शुरू की और टॉफी का लालच देकर रेप करने के आरोपित मोहम्मद इकबाल को रिसालदार नगर से धर-दबोचा। बच्ची की मेडिकल जाँच कराने के बाद इस मामले में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012, (POCSO ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपित अविवाहित है। उसकी कोरोना टेस्टिंग करा ली गई है। पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपित को जेल भी भेज दिया।

FIR के अनुसार, पीड़ित बच्ची अपने खेत के पास खेल रही थी। इस दौरान राशन दुकानदार मोहम्मद इक़बाल की उस पर बुरी नजर पड़ी और उसने टॉफी का लालच देकर उसे अपनी दुकान पर ले गया। रेप के बाद डरी-सहमी बच्ची रोते हुए अपने घर पहुँची, जहाँ माँ के पूछने पर उसने सब कुछ बताया। बच्ची ने कहा कि मोहम्मद इक़बाल ने उसे धमकी दी है कि अगर उसने किसी को इस बारे में कुछ बताया तो वो उसकी माँ-बाप को मार डालेगा।

इसके बाद परिजनों ने डोरंडा थाने में जाकर मामला दर्ज कराया। आरोपित के खिलाफ रेप के साथ-साथ आपराधिक धमकी देने के आरोपों के तहत भी FIR दर्ज की गई है। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -