Homeदेश-समाजगुजरात: कसम आला मस्जिद इलाके में पुलिस पर तलवार-डंडों से हमला, 10 गिरफ्तार, मुख्य...

गुजरात: कसम आला मस्जिद इलाके में पुलिस पर तलवार-डंडों से हमला, 10 गिरफ्तार, मुख्य आरोपित नजीर समेत 7 फरार

गुजरात पुलिस ने जिन 10 लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें नजीर शामिल नहीं है। वे उन 7 लोगों में शामिल है जो घटना के बाद से फरार हैं। जिन 17 लोगों पर केस दर्ज किया है, उनकी पहचान नजीर, इजवान, सलीम, रमीज, आसिफ, सोहिल, रियाज, फजल, दिलाफ, जावेद, ताहिर, आबिद, निजाम, अनीस, साजिश, जेनुल और जाहिर के रूप में हुई है।

वडोदरा के नगरवाड़ा इलाके में कसम आला मस्जिद (Kasam Aala mosque) के नजदीक पुलिस टीम पर हमला करने वाली भीड़ में शामिल 17 नामजद आरोपितों में से 10 को आज गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें, सोमवार को पुलिस टीम पर 50 से अधिक लोगों की भीड़ ने उस समय हमला किया था जब वह लॉकडाउन का पालन कराने क्षेत्र में गए थे। इसके बाद इस मामले के संबंध में एफआईआर दर्ज हुई थी। 

देशगुजरात की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में मुख्य आरोपित की पहचान नजीर सिंधी के रूप में हुई है। नजीर पर आरोप है कि इसी ने पुलिस ऑफिसर गौतम कांति के साथ गाली-गलौच की और बाद में धमकी दी कि यदि उन्होंने जगह को खाली नहीं किया तो वह उन्हें मार देगा। 

हालाँकि बता दें, गुजरात पुलिस ने जिन 10 लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें नजीर शामिल नहीं है। वे उन 7 लोगों में शामिल है जो घटना के बाद से फरार हैं। मगर, मामले के मद्देनजर पुलिस ने जिन 17 लोगों पर केस दर्ज किया है, उनकी पहचान नजीर, इजवान, सलीम, रमीज, आसिफ, सोहिल, रियाज, फजल, दिलाफ, जावेद, ताहिर, आबिद, निजाम, अनीस, साजिश, जेनुल और जाहिर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को सुबह 5 बजे सेहरी के बाद इस इलाके में कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए सड़कों पर घूमते दिखे थे। जब पुलिस ने जाकर इनसे घर में रहने की अपील की तो ये भीड़ अचानक हिंसक हो गई और नजीर व उसके साथी डंडे और तलवारों से लैस होकर पुलिस के सामने आ खड़े हुए। इसके बाद उन्होंने भीड़ को उकसाया और फिर भीड़ पर पत्थर व बोलतें फेंकी गईं। इस बीच नजीर ने पुलिस पर साइकिल उठाकर भी हमला किया।

इसके बाद के हालात देखते हुए पुलिस को अधिक फोर्स बुलानी पड़ी। तब जाकर वह भीड़ पर काबू कर पाए। बाद में कुछ महिलाओं ने हिंसा की सफाई में पुलिस पर भी इल्जाम लगाया कि पुलिस वालों ने पी रखी थी। हालाँकि, सभी पहलुओं को देखते हुए पुलिस ने टीम पर हमला करने वाली भीड़ में शामिल आरोपितों के खिलाफ़ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के अलावा धारा 353, 332, 323,337,269, 249b, 506, 143, 147, 148, 149 के तहत मामला दर्ज किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -