Homeदेश-समाजगुना में बुलडोजर एक्शन को लेकर हिंदुओं का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज: हनुमान...

गुना में बुलडोजर एक्शन को लेकर हिंदुओं का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज: हनुमान जयंती शोभायात्रा पर मस्जिद के पास हुई थी पत्थरबाजी

आमीन पठान ने उनके ड्राइवर रजत ग्वाल पर पिस्तौल से गोली चलाई, जो कान के पास से निकली। रजत पर लाठी-डंडों से हमला हुआ, जिसमें उनके हाथ में चोट आई।

मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंती के जुलूस पर हुए पथराव के बाद तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार (14 अप्रैल 2025) को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल ने हिंसा करने वालों के खिलाफ हनुमान चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हमलावरों के घरों पर बुलडोजर चलाने की माँग कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान कुछ नकाबपोश युवकों ने बस्तियों में पथराव किया, जिससे हालात और बिगड़ गए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने खुद लाठी लेकर उपद्रवियों को खदेड़ा। उन्होंने कहा, “स्थिति सामान्य है, पुलिस तैनात है। असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई होगी।” कलेक्टर किशोर कान्याल ने भी अफवाहों से बचने की अपील की।

बता दें कि शनिवार (12 अप्रैल 2025) को कर्नलगंज इलाके में मदीना मस्जिद के पास जुलूस पर हमला हुआ। डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद पथराव और हिंसा में बदल गया। हमलावरों ने पत्थर, बेल्ट और धारदार हथियारों से हमला किया। बीजेपी पार्षद ओमप्रकाश कुशवाह (गब्बर) के 11 साल के बेटे अकुल सहित कई लोग घायल हुए। हनुमान की वेशभूषा में समर्थ नामक युवक पर बेल्ट से हमला हुआ, उनके कपड़े फाड़े गए और गालियाँ दी गईं। एक वायरल वीडियो में युवक तलवार लहराता दिखा। पुलिस ने मुख्य आरोपित विक्की खान, यूसुफ खान समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पार्षद कुशवाह ने शिकायत में बताया कि आमीन पठान ने उनके ड्राइवर रजत ग्वाल पर पिस्तौल से गोली चलाई, जो कान के पास से निकली। रजत पर लाठी-डंडों से हमला हुआ, जिसमें उनके हाथ में चोट आई। हिंदू संगठनों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की माँग की। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देर रात एसपी से बात कर हालात की जानकारी ली और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

लोगों का कहना है कि त्योहारों के समय माहौल खराब करने की कोशिश की गई। प्रशासन ने ड्रोन और फ्लैग मार्च से निगरानी बढ़ा दी है। कर्नलगंज में शांति है, लेकिन तनाव बरकरार है। फिलहाल, पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर हालात पर काबू पा लिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।

अग्निवीरों के रोजगार पर कांग्रेस शासित राज्यों की चुप्पी क्यों? बीजेपी सरकारों ने बनाई नीति, विपक्षी राज्यों में अब भी इंतजार

अग्रिवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेगा जिसमें से 75 फीसदी सेना छोड़ देंगे। इनके जॉब को लेकर कॉन्ग्रेस सरकारें कोई प्लान नहीं बना पाई है।
- विज्ञापन -