Homeदेश-समाजशाहीन बाग वाले अहमद ने बताया मुजफ्फरनगर में हैदर का ठिकाना, ₹1300 करोड़ के...

शाहीन बाग वाले अहमद ने बताया मुजफ्फरनगर में हैदर का ठिकाना, ₹1300 करोड़ के ड्रग्स बरामद: अम्मी ने ‘घर का सामान’ बता पड़ोसी के मकान में रखवाया था

अहमद से पूछताछ में मुजफ्फरनगर के हैदर का नाम सामने आया। जिस मकान से ड्रग्स बरामद हुआ है वह उसके पड़ोसी का है। पड़ोसी के मुताबिक हैदर की अम्मी ने यह कहते हुए उसके घर में यह माल रखवाया था कि उनके मकान में काम चल रहा है जिसकी वजह से कुछ दिनों के लिए 'घर का सामान' रखना है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से करीब 1300 करोड़ रुपए मूल्य की हेरोइन बरामद की गई है। इसके तार भी शाहीन बाग में पकड़े गए ड्रग्स रैकेट से जुड़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और गुजरात एटीएस ने मुजफ्फरनगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के किदवई नगर स्थित एक मकान से 210 किलोग्राम हेरोइन बरामद किया।

बताया जा रहा है कि इस ठिकाने की जानकारी एनसीबी को यूपी के शामली जिले के कैराना निवासी अहमद से पूछताछ के आधार पर मिली थी। अहमद को दो अफगानी नागरिकों के साथ शाहीन बाग से भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था। शाहीन बाग में एनसीबी ने 27 अप्रैल 2022 को छापेमारी की थी। इस मामले में अब तक कुल 5 गिरफ्तारी हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार अहमद से पूछताछ में मुजफ्फरनगर के हैदर का नाम सामने आया। जिस मकान से ड्रग्स बरामद हुआ है वह उसके पड़ोसी का है। पड़ोसी के मुताबिक हैदर की अम्मी ने यह कहते हुए उसके घर में यह माल रखवाया था कि उनके मकान में काम चल रहा है जिसकी वजह से कुछ दिनों के लिए ‘घर का सामान’ रखना है।

मुजफ्फरनगर का हैदर उर्फ़ चुन्नू 30 साल पहले दीवालों पर पेंटिंग का काम करता था। 20 साल पहले उसे चोरी के केस में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया और इसी के बाद उसने अपना नया ठिकाना शाहीन बाग़ को बना लिया था। इसी दौरान वो ड्रग्स के रैकेट से जुड़ गया और मुजफ्फरनगर में एक बड़ा मकान बनवा डाला। इस से पहले भी गुजरात के समुद्री तटों पर पकड़ी गई ड्रग्स में हैदर का नाम आ चुका है।

तमिलनाडु से हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार

वहीं 1 मई 2022 (रविवार) को NCB ने चेन्नई से भी 3.2 किलोग्राम हेरोइन के साथ 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह हेरोइन एक कार के बोनट में छिपाकर ले जाई जा रही थी। NCB को राजस्थान के एक सूत्र से जानकारी मिली थी कि 2 संदिग्ध तमिलनाडु के सालेम से होते हुए रामनाड जा रहे हैं। इस दौरान दोनों की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस केस में NCB आगे की जाँच कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

तारातला में गिरे गोदाम ने खोली TMC के भ्रष्टाचार की पोल, CM बोले- तृणमूल के पापों का फल: जानें- कैसे कोलकाता में बने 3000...

यह दर्दनाक हादसा कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि पूर्व TMC सरकार के कार्यकाल में फले-फूले 'सिंडिकेट राज' और भ्रष्टाचार का सीधा नतीजा है।

फिर याद आया आपातकाल… 51 साल बाद भी नहीं बदली कॉन्ग्रेस की मानसिकता, हिमाचल में गड़बड़ी पर सवाल पूछे तो ब्लॉक करा दी News4Himalayan...

‘गोदी मीडिया’ बोलने वाली कॉन्ग्रेस अब सवाल पूछने पर मीडिया को कर रही बैन। हिमाचल में News4Himalayan पर कार्रवाई से उठे सवाल।
- विज्ञापन -