Homeदेश-समाजसिलाई-कढ़ाई सेंटर के नाम पर धर्मांतरण करवाती थी हिना, इस्लाम कबूल करने के लिए...

सिलाई-कढ़ाई सेंटर के नाम पर धर्मांतरण करवाती थी हिना, इस्लाम कबूल करने के लिए शौहर मुस्तफा बनाता था दबाव: अश्लील वीडियो वायरल करने की देते थे धमकी

हिन्दू लड़की ने अपनी शिकायत में अपने साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की माँग की गई है। पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए हिना और मुस्तफा को नामजद करते हुए FIR दर्ज कर ली है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में सिलाई कढ़ाई सेंटर चलाने के नाम पर हिन्दू महिलाओं के धर्मान्तरण के रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। यहाँ बुधवार (11 सितंबर 2024) को एक हिन्दू लड़की की शिकायत में सिलाई-कढ़ाई सेंटर चलानी वाली मुस्लिम महिला और उसके शौहर पर FIR दर्ज हुई है। आरोपित मियाँ-बीवी का नाम हिना और मुस्तफा हैं। शनिवार (14 सितंबर) को पुलिस ने बताया कि हिना और मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह घटना मुरादाबाद के थानाक्षेत्र मूंढापाण्डे की है। यहाँ 11 सितंबर 2024 को एक हिन्दू लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता ने बताया कि वह अपनी कुछ हिन्दू सहेलियों के साथ गाँव में ही हिना नाम की मुस्लिम महिला के घर सिलाई-कढ़ाई सीखने जाती थी। इन लड़कियों को सिखाते हुए हिना अक्सर अपने शौहर मुस्तफा को बुला लेती थी। आरोप है कि मुस्तफा इन लड़कियों को उल्टी-सीधी बातें कर के इस्लाम कबूल करने के लिए उकसाया करता था।

हिना का शौहर सेंटर में आई लड़कियों को अपने साथ खाना खाने का भी दबाव बनाया करता था। जब लड़कियाँ इंकार करती थीं तो मुस्तफा उनसे जिद किया करता था। इस दौरान वह पीड़िताओं से छींटाकशी भी करने लगा। 14 जून 2024 की सुबह लगभग 10 बजे पीड़िता को हिना अपने सेंटर में बंद कर के कहीं चली गई। इस दौरान मुस्तफा वहाँ आया और पीड़िता से अश्लील हरकतें करने लगा। अपनी करतूत की वीडियो भी मुस्तफा ने चोरी-छिपे बना डाली।

शिकायत में आगे बताया गया है कि 2 दिन बाद 16 जून को हिना ने भी पीड़िता का एक अश्लील वीडियो बनाया। इसी दिन हिना ने पीड़िता और उसकी सहेलियों पर बाहर से मँगाए पकौड़े खाने का दबाव बनाया। पीड़िता को कुछ साजिश का शक हुआ तो उसने मना कर दिया। तब हिना पीड़िता की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगी। इसी के साथ पीड़िता पर इस्लाम कबूल करने का दबाव फिर से बनाया जाने लगा। इस से पीड़िता के साथ उसकी सहेलियाँ भी डर गईं।

हिन्दू लड़की ने अपनी शिकायत में अपने साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की माँग की गई है। पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए हिना और मुस्तफा को नामजद करते हुए FIR दर्ज कर ली है। यह FIR भारतीय दंड संहिता (IPC) 342, 354 और 294 के साथ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुई है।

ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। 14 सितंबर को मुरादाबाद पुलिस ने बताया कि हिना और मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -