Homeदेश-समाजबुर्कानशीं लड़की से बात कर रहा था आकाश, कट्टरपंथी मुस्लिमों की भीड़ ने घेर...

बुर्कानशीं लड़की से बात कर रहा था आकाश, कट्टरपंथी मुस्लिमों की भीड़ ने घेर कर मारा-पीटा: लड़की का बाल पकड़कर खींचा, वीडियो वायरल

बुर्का वाली महिला से बात करने पर हिंदू युवक की कथित पिटाई के मामले में इंस्पेक्टर निर्मला परदेशी ने कहा कि जाँच के बाद घटना की FIR दर्ज करके आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। बताते चलें कि इससे पहले भी देश के कई हिस्सों में मुस्लिम लड़कियों साथ बात करने पर कट्टरपंथी मुस्लिमों की भीड़ ने पीटा था।

महाराष्ट्र के संभाजीनगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोगों द्वारा एक युवक को बेरहमी से पीटते देखा जा सकता है। पास ही में एक बुर्कानशीं महिला भी खड़ी दिख रही है। कहा जा रहा है कि पीड़ित हिन्दू युवक है। इस बुर्के वाली महिला से बात करने के कारण मुस्लिम भीड़ उसे पीट रही है। घटना मंगलवार (25 जून 2024) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला संभाजीनगर के थाना क्षेत्र सिटी चौक के लेबर कॉलोनी का है। दावा किया जा रहा है कि यहाँ मंगलवार की दोपहर को 22 साल का एक हिन्दू युवक सूबेदारी रेस्ट हाउस के पास किसी मुस्लिम महिला से सड़क पर खड़े होकर बात कर रहा था। इसी बीच 40-50 मुस्लिम युवकों का एक झुंड वहाँ पहुँच गया। झुंड को देखकर मुस्लिम युवती ने लड़के को भागने के लिए कहा।

हालाँकि, मुस्लिमों की भीड़ ने आकाश को घेर लिया और उसे गालियाँ देते हुए पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान महिला से भी अभद्रता की गई। आरोपितों द्वारा पीड़िता के बालों को पकड़ा गया और उसे अपशब्द बोले गए। युवक को पीटते हुए यह भीड़ सड़क से हट कर पार्क तक पहुँच गई। पीड़ित को पूरे शरीर में घूँसे और पैरों से मारा गया। पीड़िता की पहचान आकाश के रूप में हुई है।

इस दौरान पीड़ित युवक और महिला हमलावरों को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन उन पर कोई असर नहीं पड़ा। बताया जा रहा है कि घटना से इलाके में तनाव फैल गया है। इस हमले की वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। कुछ ही देर में यह वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई की माँग उठने लगी।

वायरल वीडियो का पुलिस ने भी संज्ञान लेकर जाँच-पड़ताल शुरू कर दी है। इलाके के पुलिस उपायुक्त (DCP) नितिन बगाटे ने इंस्पेक्टर निर्मला परदेशी के साथ घटनास्थल का दौरा किया और इस मामले के संबंध में जानकारी जुटाई। वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों और पीड़ित की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

इंस्पेक्टर निर्मला परदेशी ने कहा कि जाँच के बाद घटना की FIR दर्ज करके आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। बताते चलें कि इससे पहले भी देश के कई हिस्सों में मुस्लिम लड़कियों साथ बात करने पर कट्टरपंथी मुस्लिमों की भीड़ ने पीटा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’: माँग जब जिद में बदल जाए, प्रदर्शन जब राजनीति की टूल बन जाए तो भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी...

कॉकरोचों को पता ही नहीं चला कि कब उनके नीचे की जमीन पर बैटिंग कोई और कर रहा है, और वो भी उस खेल में शामिल हो गए।

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।
- विज्ञापन -