Sunday, July 13, 2025
Homeदेश-समाजहजारीबाग में हिन्दुओं पर मस्जिद के पास हमला, शोभायात्रा पर इस्लामी कट्टरपंथियों ने बरसाए...

हजारीबाग में हिन्दुओं पर मस्जिद के पास हमला, शोभायात्रा पर इस्लामी कट्टरपंथियों ने बरसाए पत्थर: कई महिलाएँ घायल, रामनवमी पर भी हुआ था बवाल

यह पथराव बरकट्ठा थानाक्षेत्र के झुरझुरी गाँव में रविवार को हुआ। यहाँ रात करीब नौ दिवसीय श्री श्री शतचंदी महायज्ञ के तहत शोभायात्रा निकाली जा रही थी। जब यह शोभायात्रा इलाके की मस्जिद के पास पहुँची तो इस्लामी कट्टरपंथियों ने इस पर पथराव कर दिया।

झारखंड के हजारीबाग में हिन्दू शोभायात्रा पर मस्जिद के पास पथराव हुआ। यात्रा निकलने के दौरान एकाएक हमला किया। इस पथराव के चलते जुलूस में शामिल कई लोग घायल हो गए। हमले के बाद आगजनी भी हुई। घायल होने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएँ हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पथराव बरकट्ठा थानाक्षेत्र के झुरझुरी गाँव में रविवार (13 अप्रैल 2025) को हुआ। यहाँ रात करीब नौ दिवसीय श्री श्री शतचंदी महायज्ञ के तहत शोभायात्रा निकाली जा रही थी। जब यह शोभायात्रा इलाके की मस्जिद के पास पहुँची तो इस्लामी कट्टरपंथियों ने इस पर पथराव कर दिया।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएँ भी शामिल थीं। पथराव के चलते यह घायल हो गईं। पथराव के साथ ही आगजनी भी की गई। शोभायात्रा में शामिल लोग इस दौरान बचने के लिए इधर उधर भागे। पथराव के बाद पीड़ित हिन्दुओं ने पुलिस को सूचना दी।

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कुछ दंगाइयों ने एक गुमटी में आग भी लगा दी। पथराव के चलते घुस्से हिन्दुओं ने जीटी रोड पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क जाम करके दंगाइयों पर कार्रवाई की माँग की। घटना के बाद पहुँची पुलिस ने किसी तरह प्रदर्शनकारियों को समझाया। उन्होंने काफी देर बाद जाम खुलवाया।

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

स्थिति अब नियंत्रण में है। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया, “यज्ञ हो रहा था और जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान मस्जिद के पास दो समुदायों के बीच झड़प हुई, पत्थरबाजी हुई और फिर कुछ लोगों ने पुआल के ढेर में आग लगा दी। अभी स्थिति नियंत्रण में है। एफआईआर दर्ज की जाएगी।”

घटना में लगी आग बुझाने पहुँचे कोडरमा फायर स्टेशन के हेड कांस्टेबल एसके सिंह ने कहा, “हमने देखा कि 4-5 कमरों में आग लग गई। हमने आग बुझा दी है। अब स्थिति नियंत्रण में है।”

हजारीबाग में लगातार हिंसा

झारखंड के हजारीबाग जिला लगातार हिन्दू विरोधी हिंसा की चपेट में है। पिछले एक सप्ताह में यह पथराव की दूसरी घटना है। इससे पहले 26 मार्च 2025 को हजारीबाग के झंडा चौक पर रामनवमी उत्सव पर मंगला जुलूस पर इस्लामी कट्टरपंथियों ने पथराव किया था।

डिप्टी कमिश्नर नैन्सी सहाय ने बताया था कि जुलूस में कुछ गाने बजाए जा रहे थे, जिससे अन्य समुदाय के लोगों को आपत्ति हुई। इसी बहस में हाथापाई हुई और पथराव शुरू हो गया। इससे पहले 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के अवसर पर भी पथराव हुआ था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिन्होंने राम जन्मभूमि से लेकर काशी-मथुरा तक वामपंथियों के प्रोपेगेंडा की उड़ाई धज्जियाँ, उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया राज्यसभा के लिए नामित: जानिए...

राष्ट्रपति ने डॉ. मीनाक्षी जैन को राज्यसभा के लिए नामित किया, जो भारतीय संस्कृति और इतिहास पर उनके शोध कार्य को मान्यता देने का संकेत है।

मुस्लिम सहेली ने हिंदू लड़की को पहले घर बुलाया, फिर हैदर से रेप करवाके बनाई Video: धमकी देकर कहा- इस्लाम कबूल कर करे निकाह,...

हैदर ने तमंचे की नोक पर उसके साथ जबरदस्ती की, रेप किया। इतना ही नहीं, उसने पूरा वाकया अपने मोबाइल से रिकॉर्ड भी कर लिया।
- विज्ञापन -