Homeदेश-समाजतिलक-कलावा हटाने को कह रहा था मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज, विरोध में पहुँचे हिन्दू...

तिलक-कलावा हटाने को कह रहा था मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज, विरोध में पहुँचे हिन्दू कार्यकर्ता तो मुस्लिम लड़की ने लगाया ‘अल्लाह हू अकबर’ का नारा: हो गई निलंबित, सहारनपुर का मामला

मुस्लिम छात्रा ने हिन्दू कार्यकर्ताओं को देख यहाँ 'अल्लाह-हू-अकबर' और बाकी इस्लामी नारे लगाने चालू कर दिए। उसने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को भड़काना चालू कर दिया। मुस्लिम छात्रा ने कई बार यहाँ यह नारे लगाए। उसका नाम महविश राव है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक नर्सिंग कॉलेज में हिन्दू छात्रों से कलावा उतारने और तिलक ना लगाने को कहा गया। ऐसा करने पर छात्रों को परेशान भी किया गया। इस शिकायत पर हिन्दू संगठन पहुँचे तो कॉलेज प्रशासन ने गलती नहीं मानी। इसी बीच एक मुस्लिम छात्रा ने इस्लामी नारे लगाने चालू कर दिया और वहाँ मौजूद लोगों को भड़काया। मामले में मुस्लिम छात्रा को कॉलेज ने निष्कासित किया है और उससे स्पष्टीकरण तलब किया है।

यह पूरा वाकया बुधवार (7 मई, 2025) का है। सहारनपुर की दिल्ली रोड स्थित स्थित मदर टेरेसा कॉलेज में कुछ हिन्दू छात्रों को लगातार परेशान किया जा रहा था। यहाँ आने वाले छात्रों को कॉलेज का स्टाफ तिलक लगाने को लगातार मना करता था। कलावा बाँधने को लेकर भी परेशान किया जाता था एक छात्र पर तिलक लगाने के लिए कार्रवाई भी की गई थी।

पीड़ित छात्र की माँ ने इस संबंध में बात भी की थी। मामले की सूचना के बजरंग दल और अन्य हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता मदर टेरेसा कॉलेज पहुँचे थे। यहाँ उन्होंने पीड़ित छात्र के साथ न्याय की माँग की। उन्होंने कॉलेज स्टाफ को स्पष्ट तौर पर कहा कि वह हिन्दू छात्र-छात्राओं को परेशान ना करें।

यहाँ इस बातचीत के बीच हिन्दू कार्यकर्ताओं को देख कर एक मुस्लिम छात्रा भड़क गई। उसने यहाँ ‘अल्लाह-हू-अकबर’ और बाकी इस्लामी नारे लगाने चालू कर दिए। उसने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को भड़काना चालू कर दिया। मुस्लिम छात्रा ने कई बार यहाँ यह नारे लगाए। उसका नाम महविश राव है।

इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद हिन्दू कार्यकर्ता नाराज हो गए और उन्होंने प्रदर्शन करना चालू कर दिया। उन्होंने इस छात्रा को निलंबित करने की माँग की। ऑपइंडिया ने इस मामले में प्रदर्शन नेतृत्व कर रहे बजरंग दल के पदाधिकारी हरीश कौशिक से बात की।

उन्होंने बताया, “हम तो तिलक ना लगाने देने की शिकायत को लेकर मदर टेरेसा कॉलेज गए थे। हम कॉलेज में स्टाफ से बात कर रहे थे। वहाँ मौजूद मुस्लिम लड़की से इसका कोई लेना-देना नहीं था। वह आकर जबरदस्ती इस्लामी नारे लगाने लगी। इस पर हमारे कार्यकर्ता नाराज हो गए और उसके निलंबन की माँग की।”

बजरंग दल के विरोध प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रशासन ने महविश राव को निलंबित कर दिया। कॉलेज प्रशासन ने इस विषय में स्पष्टीकरण भी महविश से माँगा है। कॉलेज ने चेतावनी दी है कि अगर महविश ने स्पष्टीकरण नहीं दिया तो उसके खिलाफ और भी कार्रवाई की जाएगी। ऑपइंडिया के पास कॉलेज की कार्रवाई का पत्र मौजूद है।

हिन्दू कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में तिलक लगाने वाले छात्रों पर की गई करवाई को भी वापस करवा लिया। मामले में पुलिस ने भी संज्ञान लिया है। पुलिस ने कॉलेज पहुँच कर हिन्दू कार्यकर्ताओं को समझाया बुझाया है और विवाद को शांत करवाया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चेहरे चमक गए, पर मुद्दे धुंधले पड़े: CJP की अंदरूनी लड़ाई ने आंदोलन की साख पर उठाए सवाल, छात्रों के टूटते भरोसे की कहानी

CJP के भीतर विवाद, नेताओं की सक्रियता और छात्रों की नाराजगी ने आंदोलन की विश्वसनीयता पर बहस छेड़ दी है। समझें कैसे असली मुद्दे पीछे छूट गए?

CJP प्रोपेगेंडा आपकी टाइमलाइन तक कैसे पहुँच रहा? समझिए Meta का एल्गोरिदम और मॉडरेशन कैसे साध रहे ग्लोबल लेफ्ट का नैरेटिव

CJP के प्रदर्शन से जुड़े Videos और पोस्ट Meta का एल्गोरिदम कैसे लोगों के फीड तक पहुँचा रहा है, जिन्होंने फॉलो नहीं किया, वो भी इनको देख रहे।
- विज्ञापन -