OpIndia is hiring! click to know more
Tuesday, April 15, 2025
Homeदेश-समाज'हमसे (मुस्लिम) रेप करवा लो, तुम्हारे पति-बच्चों को छोड़ देंगे': मुर्शिदाबाद से भागने को...

‘हमसे (मुस्लिम) रेप करवा लो, तुम्हारे पति-बच्चों को छोड़ देंगे’: मुर्शिदाबाद से भागने को विवश हुईं हिंदू महिलाओं ने सुनाई व्यथा, मूर्तिकार पिता-पुत्र का हत्यारा बांग्लादेश बॉर्डर से गिरफ्तार

इस्लामी कट्टरपंथियों ने मुर्शिदाबाद में वृद्ध हरिगोविन्द दास और उनके बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। उनका परिवार भी शरण लेने के लिए झारखंड पहुँचा है। चंदन दास का परिवार एक एम्बुलेंस में छुप कर झारखंड पहुँचा है। चंदन दास के भतीजे ह्रदय दास के साथ 12 और लोग इस एम्बुलेंस में छुप कर साहिबगंज पहुँचे।

पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के विरोध में हुई इस्लामी हिंसा के चलते हिन्दू पलायन जारी है। बड़ी संख्या में हिन्दू पश्चिम बंगाल से भाग कर झारखंड पहुँचे हैं। यह लोग इस्लामी कट्टरपंथियों से बचने के लिए अपने रिश्तेदारों के यहाँ भाग गए हैं। कई लोग बचने के लिए एम्बुलेंस आदि में छुपते हुए मुर्शिदाबाद से भागे हैं। झारखंड भागने वालों में हिंसा के दौरान मारे गए चन्दन दास के परिवार के लोग भी शामिल हैं। झारखंड के साहिबगंज, राजमहल और पाकुड़ समेत बाकी सीमाई इलाकों में बड़ी संख्या में हिन्दू भाग कर आ रहे हैं।

गले पर धारदार हथियार रख करते हैं लूट

मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के चलते भाग कर पहुँची लिली मंडल ने ईटीवी भारत को बताया है कि उनके यहाँ इस्लामी कट्टरपंथी गले पर धारदार हथियार रखते हैं। इसके बाद वह घरों में लूटपाट करते हैं। पीड़िता कल्पना साहा ने बताया है कि उनके घर में बेटियाँ हैं इसलिए सुरक्षा के चलते वह हिंसा के बाद भाग कर झारखंड आई हैं जहाँ उनके पिता का घर है।

कल्पना ने बताया कि कट्टरपंथियों की हिंसा के चलते वह छुपने को भी मजबूर थे। एक और पीड़ित मौमिता मंडल ने बताया है कि BSF ने आने के बाद कई लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुँचाया है। एक और युवक ने बताया कि कट्टरपंथियों ने इतनी लूटपाट की है कि वह लोग सहम गए हैं।

मेजर पूनिया
मुर्शिदाबाद से हिन्दू भाग कर मालदा और झारखंड जा रहे हैं (फोटो साभार: Bhaskar & Majorpoonia/X)

सबसे अधिक लोग मुर्शिदाबाद के धुलियान, सूती और शमशेरगंज से भागे हैं। धुलियान और शमशेरगंज के कई लोगों ने अपने घर की महिलाओं को भी रिश्तेदारों के यहाँ भेज दिया है। उन्होंने सुरक्षित रास्ते से रिश्तेदारों के यहाँ पहुँचाया है। पाकुड़ के अलावा राजमहल में भी बड़ी संख्या में परिवार पहुँचे हैं। इन्होने अपने जान परिचय वालों के यहाँ शरण लिए हैं।

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि लगभग 170 परिवार झारखंड के राजमहल इलाके में मुर्शिदाबाद से पलायन करके पहुँचे हैं। पलायन करके झारखंड पहुँचे लोगों ने बताया है कि इस्लामी कट्टरपंथियों का उद्देश्य सिर्फ हिन्दुओं को लूटना-मारना और महिलाओं के साथ दुराचार करना है। पलायन करने वालों में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जिनके घर दुकान जलाए गए हैं।

एक और पीड़ित मोहन मंडल ने बताया है कि वह एम्बुलेंस में छुप कर झारखंड के पाकुड़ पहुँचे। उन्होंने बताया कि इस्लामी कट्टरपंथियों ने उनकी दुकान और बाइक जलाने का प्रयास किया था लेकिन तब तक सुरक्षाबल आ गए। उनकी पत्नी ने बताया कि दंगाइयों के निशाने पर विशेष रूप से महिलाएँ थी।

एम्बुलेंस में छिप कर किसी तरह बचाई जान

इस्लामी कट्टरपंथियों ने मुर्शिदाबाद में वृद्ध हरिगोविन्द दास और उनके बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। उनका परिवार भी शरण लेने के लिए झारखंड पहुँचा है। चंदन दास का परिवार एक एम्बुलेंस में छुप कर झारखंड पहुँचा है। चंदन दास के भतीजे ह्रदय दास के साथ 12 और लोग इस एम्बुलेंस में छुप कर साहिबगंज पहुँचे।

ETV भारत को उन्होंने बताया, “मेरी 85 वर्षीय बुजुर्ग माँ को मरीज बनाकर एंबुलेंस में 12 सदस्य सवार होकर किसी तरह राजमहल स्थित अपने रिश्तेदार के घर पहुँचे। बीते जुमे की नमाज के बाद एकाएक हिंसा भड़की थी जिस दौरान चंदन दास के घर पर हमला हुआ था। दूसरे दिन सुबह 11 बजे बम और धारदार हथियार से लैस, नकाब पहनकर 50-60 लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया और उनके भाई हरगोविंद दास और भतीजा चंदन दास की हत्या कर दी।”

मुर्शिदाबाद से झारखंड पहुँचने वाले लोगों ने बताया है कि उन्हें अब बंगाल पुलिस पर भरोसा नहीं है और वहाँ वह सुरक्षित महसूस नहीं करते। लोग अपना सामान और घरबार छोड़ कर भागे हैं। पलायन करने वालों में एक भाजपा नेता का परिवार भी है। भाजपा नेता के भाई की दुकान पर हमला हुआ है।

मालदा में स्कूल बने शरणार्थी कैम्प

मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद बड़ी संख्या में हिन्दू अलावा बंगाल के ही मालदा भी पहुँचे हैं। इनमें से कईयों ने नदी पार करके मालदा के स्कूलों में शरण ली है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मालदा का परलालपुर इस समय सबसे बड़ा शरणार्थी कैम्प बन गया है।

इसमें वर्तमान में 400-500 लोग रुके हुए हैं। यह सभी इस्लामी कट्टरपंथियों की हिंसा के बाद भागे हैं। यहाँ पहुँची एक पीड़ित ने बताया है कि उनके पास बस अब वही कपड़े बचे हैं, जो उन्होंने पहन कर रखे हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपनी ही जमीन में शरणार्थी बन गए हैं।

पीड़ितों ने कहा है कि वह अब BSF का स्थायी कैम्प अपने इलाके में चाहते हैं। परलालपुर में पहुँचने वालों लोगों में से कई के घर जला दिए गए हैं। अब उन्हें इस स्कूल में स्थानीय लोग खाना खिला रहे हैं। उन्हें स्कूल के भीतर एक रसोई में खाना बना कर खिलाया जा रहा है, कपड़ो के लिए भी पलायन कर चुके हिन्दू स्थानीय लोगों पर निर्भर हैं।

शरणार्थी कैम्प में रुकी एक और हिन्दू महिला ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पीड़िता ने मुर्शिदाबाद में हिंदू महिलाओं को दी जाने वाली धमकियों को याद करते हुए बताया, “हमारे (मुसलमानों) द्वारा बलात्कार करवाओ, हम तुम्हारे पतियों और बच्चों को छोड़ देंगे।”

उसने आगे कहा, “यह हमारी स्थिति है। मैं आपको और क्या बताऊँ? ऐसी परिस्थितियों में हम घर कैसे लौट सकते हैं? और हम और कहाँ जाएँगे?”

हिन्दुओं के हत्यारे बांग्लादेश सीमा से हुए गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद में हिन्दू हरगोविंद दास और चंदन दास की हत्या करने वाले इस्लामी कट्टरपंथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनका नाम कालू नदाब और दिलदार नदाब है। यह दोनों भाई हैं। इन्होने मुर्शिदाबाद में दोनों को घर से खींच कर मार दिया था। दोनों की चाकू मार कर हत्या की गई थी।

यह लोग मूर्तियाँ बनाने का काम करते थे। इनकी हत्या के आरोप में पकड़े गए दोनों लोग भाई हैं। इनमें से एक बांग्लादेश सीमा से पकड़ा गया है। इन पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

OpIndia is hiring! click to know more
Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गिरफ्तार हुआ मेहुल चोकसी तो चर्चा में आई बारबरा जबारिका, ‘राज’ बनकर मिला था भगोड़ा: अगवा, नाव, टॉर्चर… जानिए ‘हनी ट्रैप’ की पूरी कहानी

बेल्जियम में गिरफ्तार मेहुल चौकसी की प्रत्यर्पण कर भारत लाने की तैयारी के बीच उसके हनी ट्रैप की कहानी सामने आई है। पत्नी प्रीति ने 2020 में दावा किया था कि मेहुल चौकसी को बारबरा जबारिका के प्यार में पड़ गए हैं। बाद में मेहुल चौकसी ने बारबरा पर अगवा करने और साजिश रचने का आरोप लगाया।

वोक्कालिगा-लिंगायत कम, पर अल्पसंख्यक वाला कोटा मुस्लिमों को: कर्नाटक में ‘कास्ट रिपोर्ट’ कॉन्ग्रेस के लिए बनी जी का जंजाल, डिप्टी CM शिवकुमार ने बुलाई...

कर्नाटक की लीक हुई रिपोर्ट में मुस्लिम समुदाय की आबादी 75.2 लाख (12.6%) बताई गई है और उनके आरक्षण को 4% से बढ़ाकर 8% करने की सिफारिश की गई है।
- विज्ञापन -