Homeदेश-समाज'मुझे पता है ये क्या करती हैं…': अरशद ने अम्मी और 9 से 19...

‘मुझे पता है ये क्या करती हैं…’: अरशद ने अम्मी और 9 से 19 साल की 4 बहनों को उतारा मौत के घाट, नशीला पदार्थ देकर बेहोश करने के बाद काट दी गर्दन, घटना में फरार अब्बू भी शामिल

अरशद ने पहले अपनी माँ और बहनों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया। इसके बाद धारदार हथियार से उनकी कलाई और गले पर वार किया।

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला और उसकी 4 बेटियों की हत्या कर दी गई। महिला अपने शौहर, बेटे और 4 बेटियों के साथ लखनऊ आई थी, जिसमें उसका शौहर फरार है, वहीं बेटे को बतौर हत्यारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम अरशद (24) है। पता चला है कि ये परिवार आगरा का रहने वाला है। इस मामले में अरशद के अब्बू की भी भूमिका सामने आ रही है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपित 24 वर्षीय अरशद ने अपनी माँ और चार बहनों की हत्या कर दी। यह वारदात लखनऊ के होटल शरणजीत के कमरे नंबर 109 में हुई, जहां पूरा परिवार 30 दिसंबर से ठहरा हुआ था। अरशद ने पहले अपनी माँ और बहनों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया। इसके बाद धारदार हथियार से उनकी कलाई और गले पर वार किया। घटनास्थल पर किसी संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं, जिससे पुष्टि होती है कि मृतकों ने प्रतिरोध नहीं किया।

मृतकों में माँ- अस्मा (45), कॉलेज में पहले वाली बहन अलशिया (19), दूसरे नंबर की बहन रहमीन (18) इंटरमीडिएट की छात्रा, तीसरे नंबर की बहन अक्सा (16) कक्षा 10वीं की छात्रा और आलिया (9) सबसे छोटी बहन हैं।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (मध्य लखनऊ) रवीना त्यागी ने कहा है कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल से पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। होटल के कमरे से नशीले पदार्थ के अवशेष और खून से सना चाकू बरामद किया गया है।

प्रारंभिक जाँच में घरेलू विवाद और परिवार के चरित्र पर शक हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपित अरशद ने हत्या की वजह स्पष्ट रूप से नहीं बताई, लेकिन बार-बार यही कहा, “मुझे पता है ये लोग क्या करती हैं।” उसने पूछताछ करने पर बताया है कि उसका अब्बू भी इस हत्याकांड में शामिल था, और वो अपनी जान देने के लिए यहाँ से चला गया है।

आरोपित अरशद का परिवार आगरा जिले के कुबेरपुर, तेहड़ी बगियार के इस्लाम नगर का रहने वाला है। पुलिस इस मामले में अरशद के बयान और साक्ष्यों के आधार पर विस्तृत जाँच कर रही है। होटल में आए परिवार के अन्य दो सदस्यों से भी पूछताछ जारी है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि हत्या से पहले और बाद की गतिविधियों की पुष्टि हो सके।

इस मामले में परिवार का मुखिया यानी अरशद का अब्बू फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही इस हत्याकांड के राज खुलने की उम्मीद है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का सही समय और तरीके का खुलासा हो सकेगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -