Homeदेश-समाजतलाक से परेशान थी हिंदू महिला, नवीन बनकर आया नबी अंसारी: पहले रेप फिर...

तलाक से परेशान थी हिंदू महिला, नवीन बनकर आया नबी अंसारी: पहले रेप फिर धर्म परिवर्तन का बनाने लगा दबाव

महिला ने बताया है कि वह तलाक से परेशान रहती थी। इसी का फायदा उठा नबी अंसारी ने उसको झाँसे में लिया। खुद को हिंदू बता वह उसके करीब आया था।

मध्य प्रदेश के इंदौर से लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। नबी अंसारी पर खुद को नवीन बताकर एक तलाकशुदा हिन्दू महिला से रेप का आरोप है। पीड़िता ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और धमकी देने की भी शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर अंसारी को रविवार (24 दिसम्बर 2022) को मुंबई से गिरफ्तार किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला हिरा नगर थानाक्षेत्र का है। 18 दिसंबर 2022 को तलाकशुदा हिन्दू महिला ने नबी अंसारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।शिकायत में महिला ने बताया है कि उसका 2017 में तलाक हुआ था। उसका एक बच्चा भी है। परिवार चलाने के लिए वह एक रेस्टोरेंट में काम कर रही थी। यहीं उसकी मुलाकात नबी अंसारी से हुई। महिला का आरोप है कि नबी ने खुद को हिंदू बताते हुए अपना नाम नवीन बताया।

शिकायत में महिला ने बताया है कि तलाक से वह परेशान रहती थी। इसका फायदा उठा अंसारी उसके करीब आ गया। उसको अपने झाँसे में लिया। इस दौरान आरोपित ने बिना मर्जी के पीड़िता से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिनों बाद जब महिला ने शादी करने के लिए कहा तब आरोपित ने खुद को मुस्लिम बताया। वह धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि धर्म परिवर्तन न करने पर नबी ने पीड़िता और उसके बच्चे को जान से मार डालने की भी धमकी दी।

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले नबी काम करने मुंबई चला गया। महिला द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने नबी के खिलाफ IPC की धारा 376,376(2)(एन),506 के साथ 3/5 मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2020 के तहत FIR दर्ज की। पुलिस ने नबी की तलाश शुरू की और मुंबई से उसे खोज निकाला। सोमवार (26 दिसंबर 2022) को पुलिस ने नबी को कोर्ट में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -