Homeदेश-समाजमंदिरों को लूट कर जिहाद की फंडिंग की साजिश का पर्दाफाश: केरल में पनप...

मंदिरों को लूट कर जिहाद की फंडिंग की साजिश का पर्दाफाश: केरल में पनप रहा था ISIS मॉड्यूल, NIA ने नबील अहमद को दबोचा

एनआईए ने बताया है कि नबील कतर में आईएस आतंकियों से कॉन्टैक्ट में था। उन्हीं आतंकियों की मदद से उसने केरल में आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश में पूरी ताकत झोंक रखी थी।

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने केरल में नए ISIS मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान नबील अहमद के रूप में हुई है। वो टेलीग्राम के माध्यम से केरल में आईएस के लिए भर्तियाँ कर रहा था, इसके लिए उसने ‘पेट लवर्स’ नाम का ग्रुप बनाया था। एनआईए ने जिस नबील अहमद को गिरफ्तार किया है, वो त्रिशूर जिले का रहने वाला है।

एनआईए की जाँच में पता चला है कि नबील ने केरल में आईएस का नया समूह बनाया था और वो युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती करने की कोशिश कर रहा था। उसके निशाने पर ईसाई मजहब का एक पादरी भी था। यही नहीं, उसने त्रिशूर और पलक्कड़ जिलों में मंदिरों को लूटने की योजना बनाई थी, ताकि वो अपने मकसद के लिए फंडिंग कर सके।

कतर में बैठे आईएस आतंकियों के संपर्क में था नबील

एनआईए ने बताया है कि नबील कतर में आईएस आतंकियों से कॉन्टैक्ट में था। उन्हीं आतंकियों की मदद से उसने केरल में आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश में पूरी ताकत झोंक रखी थी। एनआईए ने कहा है कि वो इस मामले में और भी गिरफ्तारियाँ करने वाली है।

त्रिशूर का अशरफ भी हो चुका है गिरफ्तार

बता दें कि इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए पैसे के लिए डकैती करने के मामले में एनआईए ने पहले त्रिशूर के मूल निवासी अशरफ को गिरफ्तार किया था। उनके समूह को हाल ही में केंद्रीय एजेंसियों द्वारा केरल में डकैती और सोने की तस्करी में लिप्त पाया गया था। पलक्कड़ से 30 लाख रुपए लूटने के बाद अशरफ और उसका गैंग सत्यमंगलम जंगल में एक घर में छिप गया था। संदिग्ध को कोच्चि एनआईए टीम ने जंगल के अंदर से पकड़ लिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM की सुरक्षा के लिए खाली कराई गई 100 एकड़ जमीन, सिर्फ़ एक मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल?

नई दिल्ली में PM आवास के पास रेसकोर्स रोड के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि को खाली करवाया जा रहा है। Evacuation की इस कार्रवाई में हिंदू-मुस्लिम सभी के घर तोड़े जा रहे हैं। जिन लोगों के घर टूट रहे हैं उन्हें सरकार फ़्लैट बनाकर दे रही है।

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।
- विज्ञापन -