Homeदेश-समाजकॉलेज उद्धव ठाकरे की पार्टी नेता का, आयोजन करियर गाइडेंस सेमिनार; हुई अरबी में...

कॉलेज उद्धव ठाकरे की पार्टी नेता का, आयोजन करियर गाइडेंस सेमिनार; हुई अरबी में इस्लामी मुनाजात-लगे अल्लाह पर विश्वास के पोस्टर

कॉलेज में सत्य मालिक लोकसेवा ग्रुप नामक संगठन की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया था। सेमिनार की शुरुआत अरबी में इस्लामी मुनाजात (प्रार्थना) से हुई। इस दौरान लगे पोस्टर पर 'पाकी आधा ईमान है' और 'पवित्रता अर्ध ईमान (अल्लाह वर विश्वास) आहे' छपा हुआ था।

महाराष्ट्र के मालेगाँव के एक कॉलेज में करियर गाइडेंस सेमिनार के नाम पर इस्लामी पाठ पढ़ाने का मामला सामने आया है। यह कॉलेज पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी से जुड़े एक नेता का है। रविवार (11 जून 2023) को हुए इस विवादित कार्यक्रम की पुलिस जाँच कर रही है। कॉलेज के प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला मालेगाँव के महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज का है। यह कॉलेज उद्धव शिवसेना के नेता और पूर्व विधान पार्षद अपूर्व हिरे का है। डॉ. सुभाष निकम इस कॉलेज के प्रिंसिपल थे। रविवार को कॉलेज में सत्य मालिक लोकसेवा ग्रुप नामक संगठन की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया था। सेमिनार की शुरुआत अरबी में इस्लामी मुनाजात (प्रार्थना) से हुई। इस दौरान लगे पोस्टर पर ‘पाकी आधा ईमान है’ और ‘पवित्रता अर्ध ईमान (अल्लाह वर विश्वास) आहे’ छपा हुआ था। सेमिनार के मुख्य अतिथि अनीस कुट्टी थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक हॉल में बने मंच पर मुस्लिम समुदाय के कई लोग बैठे दिख रहे हैं। सामने की कुर्सियों पर भी लोग बैठे हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि कथित करियर गाइडेंस सेमिनार की अरबी भाषा में एक इस्लामी मुनाजात से हुई। जब इसकी जानकारी हिन्दू संगठनों को हुई तो उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया और कॉलेज के प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की माँग की। हिन्दू संगठनों के मुताबिक कॉलेज में ऐसे कायर्क्रम करवा कर छात्रों को इस्लाम की तरफ आकर्षित किया जा रहा था।

मामले के तूल पकड़ने पर प्रिंसिपल डॉ. सुभाष निकम को सस्पेंड कर दिया गया है। हिन्दू संगठनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। महाराष्ट्र के खनन और बंदरगाह विकास मंत्री दादा भुसे ने भी ऐसे कार्यक्रमों को गलत बताते हुए आयोजकों पर कार्रवाई की माँग की है। वहीं सस्पेंड हुए प्रिंसिपल सुभाष ने कहा कि छोटी सी इस्लामी प्रार्थना के बाद वक्ताओं ने सभा को सम्बोधित किया था। प्रिंसिपल के अनुसार जिस संगठन ने यह कार्यक्रम करवाया था वो अपने आयोजनों की शुरुआत अक्सर इस्लामी प्रार्थना से ही करता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -