Homeदेश-समाजजम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर जारी, 2 आतंकी ढेर और भारी संख्या में हथियार बरामद: रक्षामंत्री...

जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर जारी, 2 आतंकी ढेर और भारी संख्या में हथियार बरामद: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ सेना प्रमुख मनोज पांडे जाएँगे जम्मू

राजौरी में एनकाउंटर के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। वहीं, एक अन्य आतंकी के घायल होने की संभावना है। अब तक की गई बरामदगी में एक AK-56, 4 मैग, 56 राउंड मैग के साथ 1x9mm पिस्टल, 3 ग्रेनेड और 1 गोला बारूद शामिल हैं। मारे गए आतंकी की पहचान की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए सेना ऑपरेशन त्रिनेत्र चला रही है। इसके तहत सेना ने राजौरी और बारामुला में दो आतंकियों को मार गिराया है। वहीं, एनकाउंटर में बलिदान हुए 5 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। हालात को देखते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ सेना प्रमुख मनोज पांडे आज शनिवार (6 मई 2023) को जम्मू-कश्मीर जाएँगे।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के करहामा कुंजर इलाके में शनिवार (6 मई 2023) की सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। इसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। इलाके में और भी आतंकियों के छिपे होने की खबर है और दोनों तरफ फायरिंग जारी है।

पुलिस ने बताया कि उस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों की एक टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। जब सुरक्षाबलों ने आतंकियों से सरेंडर करने को कहा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

एसएसपी अमोद अशोक नागपुरे ने बारामूला एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मारा गया आतंकी दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले का रहने वाला था और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था। मारे गए आतंकी की पहचान आबिद वानी के रूप में हुई है। उसके पास से AK-47 बरामद किया गया है।

वहीं, राजौरी में भी सुरक्षाबलों का आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है। भारतीय सेना ने बताया कि गोलाबारी में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। वहीं, एक अन्य आतंकी के घायल होने की संभावना है। अब तक की गई बरामदगी में एक AK-56, 4 मैग, 56 राउंड मैग के साथ 1x9mm पिस्टल, 3 ग्रेनेड और 1 गोला बारूद शामिल हैं। मारे गए आतंकी की पहचान की जा रही है।

बता दें कि शुक्रवार (5 मई 2023) को जम्मू क्षेत्र के राजौरी इलाके के कांडी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान पाँच जवान बलिदान हो गए थे। मुठभेड़ के दौरान धमाके की वजह से जवानों की जान गई। माना जा रहा है कि आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया।

दरअसल, धूरियन के तोता गली इलाके में आतंकियों ने 21 अप्रैल 2023 को आतंकियों ने सेना के जवानों पर घात लगाकर हमला कर दिया था। इस हमले में भी 5 जवान बलिदान हो गए थे। इसके बाद से सेना ने आतंकियों के सफाए का अभियान शुरू किया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए आज जम्मू का दौरा करेंगे। वहीं, उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आज सुबह उड़ान भरी और चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान ‘त्रिनेत्र’ की समीक्षा की।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -