Homeदेश-समाज'जावेद ही साजिद को मेरे घर लाया था, बोल रहा है झूठ': बदायूँ के...

‘जावेद ही साजिद को मेरे घर लाया था, बोल रहा है झूठ’: बदायूँ के मृतक बच्चों की माँ बोली- मेरे सामने हो पूछताछ, पिता बोला- सैलून में आते थे गुंडे, फाँसी दी जाए

इस हत्याकांड के दूसरे आरोपित जावेद की गिरफ्तारी के बाद मृतक बच्चों के पिता विनोद ने उसे फाँसी देने और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की माँग की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा की भी माँग की है। उन्होंने कहा कि जावेद से पूछा जाना चाहिए कि इस घटना में और कौन-कौन शामिल है, क्योंकि यह अकेले की घटना नहीं है।

उत्तर प्रदेश के बदायूँ में दो हिन्दू बच्चों की हत्या के मामले में फरार जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जावेद पर यूपी पुलिस ने ₹25,000 का इनाम रखा था। उसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपने आप को बेकसूर बता रहा है। हालाँकि, मृतक बच्चों की माँ संगीता ने कहा कि जावेद झूठ बोल रहा है। जावेद ही अपने साथ साजिद लेकर उनके घर आया था।

दरअसल, सामने आए वीडियो में जावेद बताता दिख रहा है कि वह हत्या के बाद भीड़ के चलते बदायूँ से भागकर दिल्ली चला गया था। उसके पास लोगों के फ़ोन आ रहे थे कि उसके भाई साजिद ने बदायूँ में हत्या कर दी है। उसने दावा किया है कि वह बेकसूर है और उसे नहीं पता कि उसके भाई साजिद ने बच्चों की हत्या क्यों की। उसने यह भी कहा कि वह आत्मसमर्पण करने के लिए वापस बरेली आया है।

वहीं, मृतक बच्चों की माँ संगीता का कहना है, “जावेद खुद को बचाने के लिए यह सब कह रहा है। वह झूठ बोल रहा है। घटना के वक्त जावेद ही साजिद को बाइक से लेकर उनके घर आया था। हत्या के बाद साजिद ने मेरे घर से किसी को फोन किया था। पुलिस कॉल रिकॉर्ड निकलवाकर पता लगाए कि साजिद ने किसको फोन किया था।” उन्होंने कहा कि पुलिस जावेद से पूछताछ उनके सामने करे।

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, संगीता ने कहा, “जावेद को सब पता था। उससे पूछा जाए कि यह कब से प्लान बना रहे थे। एक दिन में यह प्लान नहीं बना होगा। जावेद क्यों मेरे घर आया था? हमारे बच्चों का कहीं कोई आना-जाना भी नहीं था। बच्चे घर में ही खेलते रहते थे।” वहीं, मृतक बच्चों की दादी मुन्नी देवी का कहना है कि जावेद से पूछताछ की जाए कि आखिर इसने दोनों बच्चों को क्यों मारा।

मृतक लड़कों की माँ ने कहा कि साजिद उनके घर शाम 6 बजे आया था और पत्नी के बारे में झूठ बोलकर उनसे 5000 रुपए माँगे थे। वह पहली बार उनके घर आया था। जब उन्होंने साजिद को पैसे दे दिए तो वह छत पर चला गया। वहाँ उनके दोनों बेटे खेल रहे थे। वहाँ उसने दोनों बेटों की बेरहमी से हत्या कर दी। संगीता ने कहा, “मुझे न्याय चाहिए। पूछताछ हमारे सामने होनी चाहिए।”

ABP की रिपोर्ट के मुताबिक, संगीता ने आगे कहा, “हमें भी पूछना है कि उसने हमारे बच्चों को क्यों मारा। किसी के कहने पर तो ऐसा नहीं किया, क्योंकि हमारी उससे कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस हमारे सामने जावेद को लेकर आए और हमारे सामने उसकी हत्या होनी चाहिए।” संगीता ने कहा कि बड़े ऑपरेशन से उनका बच्चा हुआ था और अब सिर्फ एक ही बेटा बचा है।  

इस हत्याकांड के दूसरे आरोपित जावेद की गिरफ्तारी के बाद मृतक बच्चों के पिता विनोद ने उसे फाँसी देने और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की माँग की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा की भी माँग की है। उन्होंने कहा कि जावेद से पूछा जाना चाहिए कि इस घटना में और कौन-कौन शामिल है, क्योंकि यह अकेले की घटना नहीं है।

विनोद ने कहा, “हमारे बच्चे उसे जानते थे। उसे भैया कहते थे। उससे बाल कटवाते थे। छोटा बच्चा भी जानता है कि कौन जावेद है, कौन साजिद है। जावेद अपने बचाव के लिए झूठ बोल रहा है। यह भी दोषी है। इसने अपने भाई का पूरा साथ दिया है। इसकी दुकान पर गुंडे भी आते थे। इनसे पूछना चाहिए कि क्या इन लोगों को पैसा दिया गया या किसी रंजिश के चलते इन लोगों ने यह किया।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न सबूत, न तर्क… सिर्फ मनगढ़ंत कहानियाँ: जानिए कैसे न्यूजलॉन्ड्री ने एक ‘ट्रक’ को दिखाकर दिल्ली पुलिस को किया बदनाम, उपद्रवियों को लेकर नहीं...

न्यूजलॉन्ड्री ने अपनी रिपोर्ट में शब्दों का ऐसा हेर-फेर किया, जिससे पाठकों को लगे कि दिल्ली पुलिस ने जानबूझकर पत्थरों से भरा डंपर ट्रक संसद मार्ग थाने के पास खड़ा किया था।

IIT से इंजीनियरिंग, विदेशी कंपनियों में काम, RSS से पुराना जुड़ाव… जानें कौन हैं जगदीश आफले, जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का पहला सचिव किया...

राम मंदिर में चंदा चोरी विवाद को लेकर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे थे, जिसके बाद जगदीश आफले को पहला सचिव नियुक्त किया गया।
- विज्ञापन -