Homeदेश-समाजअजाबुल ने राजेश बनकर विधवा सबिता से निकाह किया, बच्चों सहित महिला का धर्मांतरण...

अजाबुल ने राजेश बनकर विधवा सबिता से निकाह किया, बच्चों सहित महिला का धर्मांतरण कराने के बाद छोड़कर भागा

विधवा की पहचान सबिता के रूप में हुई है, जो मूलत: बिहार की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि पंजाब में रह रही 2 बच्चों की माँ सबिता को गोड्डा के ठाकुरगंगटी के इटावा गाँव के शादीशुदा अजाबुल ने राजेश बनकर अपने प्यार के जाल में फँसाया था।

झारखंड के गोड्डा से धर्मांतरण का मामला सामने आया है। ए​क विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि अजाबुल नाम के एक मुस्लिम शख्स ने राजेश साह बनकर पहले उसे अपने प्‍यार के जाल में फँसाया फिर उससे निकाह कर लिया। मुस्लिम होने का खुलासा होने के बाद अजाबुल बच्चों सहित महिला का धर्मांतरण करा दिया। महिला ने बताया कि इसके बाद से अजाबुल उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है और न्‍याय की गुहार लगाई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधवा की पहचान सबिता के रूप में हुई है, जो मूलत: बिहार की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि पंजाब में रह रही 2 बच्चों की माँ सबिता को गोड्डा के ठाकुरगंगटी के इटावा गाँव के शादीशुदा अजाबुल ने राजेश बनकर अपने प्यार के जाल में फँसाया था। निकाह के बाद उसे पता चला कि जिससे वह प्यार करती है, वह राजेश नहीं बल्कि अजाबुल है।

हालाँकि, इसके बावजूद उसने उसे नहीं छोड़ा और अपने बच्चों की खातिर इस्लाम उसे अपना लिया, ताकि उसके दोनों बच्‍चों को बाप का नाम मिल सके। इसके चलते सबिता अपना और अपने बच्चों का धर्म परिवर्तन करा कर मुस्लिम बन गई। अब उनका नया नाम अफसाना ​है।

सबिता उर्फ अफसाना ने बताया कि अजाबुल को उससे नहीं, बल्कि उसके बैंक अकाउंट में रखे 5 लाख रुपए से प्यार था। इसे हासिल करने के लिए वह साल 2008 से लगा हुआ था। सबिता ने आरोप लगाया कि पैसा खत्म होने के साथ ही अजाबुल का प्यार भी खत्म हो गया। इसके बाद उसने मुझे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि अजाबुल दिल्ली में सबिता उर्फ अफसाना को छोड़ कर अपने घर भाग आया। सबिता ने पुलिस से न्‍याय की गुहार लगाई, उसके बाद पुलिस ने मामले में त्‍वरित कार्रवाई करते हुए अजाबुल को जेल भेज दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -