Homeदेश-समाजईसाई बने महेश हेम्ब्रोम की हिन्दू धर्म में हुई घरवापसी: बीजेपी MLA ने की...

ईसाई बने महेश हेम्ब्रोम की हिन्दू धर्म में हुई घरवापसी: बीजेपी MLA ने की पाँव छूकर सनातन संस्कृति में बने रहने की अपील, देखें वीडियो

"हज़ारीबाग की धरती पर धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं की जाएगी! भटके हुए हर एक परिवार को जागृत करना हम सब की जिम्मेदारी है, इस मुहिम की शुरुआत की है, उम्मीद है आप सभी का साथ मिलेगा! पूर्वजों के अपने सरना धर्म पर बने रहने के संकल्प के बाद मैंने ग्रामवासियों के पैर छूकर अभिनन्दन किया।"

झारखंड के हजारीबाग जिले में ईसाई मिशनरियों द्वारा आदिवासियों को लालच या डरा धमकाकर धर्मान्तरण कराया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार (28 अगस्त 2021) को भाजपा के विधायक मनीष जायसवाल ने हिंदू से ईसाई बन चुके महेष हेम्ब्रोम की हिंदू धर्म में घर वापसी कराई। इस दौरान विधायक ने युवक के पैर छूकर उससे अपने पूर्वजों के धर्म को नहीं बदलने की अपील की और उसके गले से क्रॉस को उतार दिया।

मामला हजारीबाग जिले के दिग्वार पंचायत के चानो खुर्द का है। धर्म परिवर्तन किए जाने की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर भाजपा के विधायक मनीष जायसवाल गाँव के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने धर्मान्तरण के शिकार महेश हेम्ब्रोम की ईसाई धर्म से वापस हिंदू धर्म में घर वापसी कराई। घर वापसी के बाद परिजनों ने कहा कि वो बहक गए थे। इस बीच विधायक ने लोगों से अपने पूर्वजों से सनातन संस्कृति से जुड़े रहने की अपील की।

इस मामले में विधायक मनीष जायसवाल ने धर्मान्तरण की घटनाओं पर अपना रोष व्यक्त करते हुए इसे बर्दाश्त नहीं करने की बात कही है। उन्होंने ट्वीट किया, “हज़ारीबाग की धरती पर धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं की जाएगी! भटके हुए हर एक परिवार को जागृत करना हम सब की जिम्मेदारी है, इस मुहिम की शुरुआत की है, उम्मीद है आप सभी का साथ मिलेगा! पूर्वजों के अपने सरना धर्म पर बने रहने के संकल्प के बाद मैंने ग्रामवासियों के पैर छूकर अभिनन्दन किया।”

भाजपा विधायक का कहना है कि हजारीबाग जिले दारू ब्लॉक में ईसाई मिशनरी चोरी-छिपे आधी रात घरों में जाकर लोगों का धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं। लोगों को कई तरह की लालच दी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि जिले के पदमा, इचाक, बड़कागाँव, सदर प्रखंड, दारु, शहरी क्षेत्र के अमृत नगर, टाटीझरिया में बड़े स्तर पर धर्म परिवर्तन की घटनाएँ चल रही हैं। इस मामले में बीजेपी विधायक जायसवाल ने जिला प्रशासन से कार्रवाई करने की माँग करते हुए आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लिपुलेख-कालापानी पर शेखी बघार अपने ही देश में घिरे बालेन शाह, सुगौली संधि से ब्रिटेन का भी कनेक्शन: जानिए भारत-नेपाल सीमा विवाद के बारे...

नेपाल PM बालेन शाह ने लिपुलेख विवाद को लेकर अब ब्रिटेन के सामने हाथ फैलाया है, जबकि भारत के पास पहले से ही इसके ऐतिहासिक साक्ष्य मौजूद हैं।

गाँव में रात 10 बजे घूम रहा था आसिफ, टोकने पर सुबह साथियों के साथ किया हिंदुओं पर हमला: धनराज मौर्या की मौत, वारिस-साजिद-सलीम...

पुलिस ने मुख्य आरोपित मोहम्मद आसिफ खान, उसके अब्बू वारिस अली, साथी साजिद खान, सलीम उर्फ सालिम अली, माजिद अली और आकिब को गिरफ्तार कर लिया है।
- विज्ञापन -