Homeदेश-समाजअमृतसर से 70 km दूर निजामपुर गुरुद्वारा में बेअदबी: भीड़ ने पकड़ा, मारा, वीडियो...

अमृतसर से 70 km दूर निजामपुर गुरुद्वारा में बेअदबी: भीड़ ने पकड़ा, मारा, वीडियो वायरल… पुलिस को नहीं सौंपने की बात

निजामपुर गुरुद्वारा में लगे निशान साहिब की बेअदबी का आरोपित खुद को दिल्ली का बता रहा है। आरोपित युवक गुरुद्वारे के निशान साहिब के ऊपर चढ़ कर कपड़ा खोल रहा था। जब वो नीचे उतरा तो...

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में बेअदबी की घटना और एक युवक की हत्या के 12 घंटों के भीतर कपूरथला जिले में स्थित गाँव निजामपुर में फिर से ऐसी ही घटना घटी है। एक युवक ने निजामपुर के गुरुद्वारा में लगे निशान साहिब की बेअदबी का प्रयास किया। आरोपित युवक को गाँव की संगत ने पकड़ लिया है।

निजामपुर गुरुद्वारा में बेअदबी के आरोपित युवक को पकड़ने के बाद बहुत मारा गया है। इसका वीडियो भी बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वहाँ की भीड़ का कहना है कि वो आरोपित को पुलिस को नहीं सौंपेंगे। निजामपुर के ग्रामीणों ने सिख संगठनों को इस मामले में बुलाया है और उनके द्वारा ही फैसला करने की बात कह रहे हैं।

निजामपुर गुरुद्वारा में लगे निशान साहिब की बेअदबी का आरोपित खुद को दिल्ली का बता रहा है। यह पूरी घटना रविवार सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। आरोपित युवक गुरुद्वारे के निशान साहिब के ऊपर चढ़ कर कपड़ा खोल रहा था। जब वो नीचे उतरा तो गुरुद्वारा में नितनेम के लिए आई संगत ने उसे पकड़ लिया, उसके साथ मारपीट की।

निजामपुर गुरुद्वारा में बेअदबी का आरोपित युवक

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार आरोपित युवक ने बताया है कि गुरुद्वारे की बेअदबी के लिए उसके साथ उसकी बहन भी आई है। हालाँकि उसने अपना या अपनी बहन का नाम नहीं बताया। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय पुलिस आरोपित युवक को हिरासत में लेने की पुष्टि नहीं की है।

इससे पहले कल शाम (18 दिसंबर 2021) को पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी के आरोप में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस घटना (बेअदबी) पर सभी दल के नेताओं ने शोक जताया है। लेकिन किसी ने भी आरोपित की हत्या पर एक शब्द भी नहीं लिखा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राष्ट्रीय हितों की अनदेखी, मुस्लिम तुष्टिकरण पर जोर: गाँधी परिवार की चाहत- इजरायल को छोड़ फिलिस्तीन का समर्थन करे मोदी सरकार, अखबारी लेख में...

भाजपा का आरोप है कि कॉन्ग्रेस विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी वोट-बैंक की राजनीति कर भारत की वैश्विक छवि कमजोर करती है।

जब भगवान पड़ते हैं बीमार… पुरी की जगन्नाथ परंपरा में 15 दिनों तक बंद हो जाते हैं मंदिर के द्वार: जानें भक्त-भगवान के इस...

पुरी में देव स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान जगन्नाथ के बीमार होने, अनसर गृह में विश्राम, गुप्त सेवा और रथयात्रा से जुड़ी अनोखी सनातन परंपरा।
- विज्ञापन -